फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State University: Masters candidates will get 100 marks on file work

राज्य विश्वविद्यालय: परास्नातक परीक्षार्थियों को फाइल वर्क पर मिलेंगे 100 अंक

Sun, 06 Mar 2022 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
State University: Masters candidates will get 100 marks on file work
State University: Masters candidates will get 100 marks on file work
राज्य विश्वविद्यालय ने परास्नातक पाठ्यक्रम की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव कर दिया है। अब परास्नातक के परीक्षार्थियों को फाइल वर्क पर 100 अंक मिलेंगे। यह अंक परीक्षार्थियों को कॉलेज द्वारा दिए जाएंगे। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की परास्नातक कक्षाओं के हर सेमेस्टर में आंतरिक मूल्यांकन के साथ फाइल वर्क और प्रयोगात्मक के 100 अंक भी कॉलेजों द्वारा ही प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

राविवि से जिले में 162 कॉलेज संबद्ध हैं। जिनमें सौ से अधिक कॉलेजों में परास्नातक कक्षाएं भी चल रही हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत राविवि द्वारा परास्नातक की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया गया है। हर सेमेस्टर के प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए तीन आंतरिक टेस्ट का प्रावधान किया गया है। हर प्रश्नपत्र में 25-25 अंक की आंतरिक परीक्षा होगी। परास्नातक के प्रत्येक सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के लिए 100 अंक का प्रयोगात्मक और फाइल वर्क भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

एमडीपीजी कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि राविवि द्वारा कराई जाने वाली लिखित परीक्षा का प्रत्येक प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा। प्रथम खंड में तीन प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। द्वितीय खंड में चार प्रश्न करने होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न नौ अंकों के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय खंड में दो प्रश्न करने होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का होगा। प्रथम खंड के प्रत्येक प्रश्न की शब्द सीमा 50 शब्दों की है। द्वितीय खंड के प्रत्येक प्रश्नपत्र की शब्द सीमा 200 शब्दों की है। तृतीय खंड के प्रत्येक प्रश्न अधिकतम 500 शब्दों में लिखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed