फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stadium Green won the title match

Pratapgarh News: स्टेडियम ग्रीन ने जीता खिताबी मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Stadium Green won the title match
खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम रेड और ग्रीन के बीच खेला गया। स्टेडियम ग्रीन ने स्टेडियम रेड को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला राज एंग्लो वैदिक स्कूल और यूपीएस पांडेय का पुरवा के मध्य खेला गया। जिसमें राज एंग्लो वैदिक 2-0 से विजेता बना। अभिनव और अंशु गौड़ ने एक-एक गोल दागे। दूसरा मैच स्टेडियम ग्रीन और कैपिटल अकादमी अमावां के मध्य खेला गया। जिसमे स्टेडियम ग्रीन 5-2 से विजेता बना।
विज्ञापन

स्टेडियम ग्रीन के ह्रितिक ने 3 व अर्णव ने 2 गोल किए। अमावां के आकाश ने 2 गोल किए। पहला सेमीफाइनल स्टेडियम रेड और राज एंग्लो वैदिक स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम रेड 2-0 से विजेता बना। मो. अजान व शिवम पाल ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला केडी यादव इंटर कॉलेज रामापुर और स्टेडियम ग्रीन के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ग्रीन 3-0 से विजेता बना। मो. अजान ने दो और ह्रितिक गौड़ ने एक गोल किया। निर्णायक बुद्ध प्रकाश, आशु, श्रेया सिंह, हिमांशु और पप्पू जानी रहे। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर उप खेल अधिकारी रंजीत यादव, सचिन शुक्ला, आशुतोष सिंह, जेपी यादव, निखिल राणा मौजूद रहे। संचालन आदित्य शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed