फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ssb reqeuit

अतिक्रमण हटवाएंगे सीमा सुरक्षा बल के जवान

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ssb reqeuit
SSB
कुंभ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालने आए बीएसएफ और आईबीटीपी के जवान शहर का जाम हटवाएंगे। इतना ही नहीं पुलिस के सहयोग में अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी धावा बोलेंगे।  शासन ने कुंभ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए जिले में आईटीबीपी की दो कंपनियां भेजी हैं। जिससे कुंभ स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न उठानी पड़े। पहला स्नान पर्व समाप्त होने के बाद पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक मार्च किया था। 21 जनवरी को पूर्णिमा का स्नान है। जिसके समाप्त होने के बाद तीसरा स्नान अमावस्या का चार फरवरी को है। ऐसे में बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान खाली रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि जवानों की मदद शहर में अतिक्रमण हटाने में ली जाएगी। ताकि फोर्स अपना काम करती रहे और जवानों की मौजूदगी से शहर का अतिक्रमण हटाया जा सके। शहर आने वाले लोगों को हर दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसका प्रमुख कारण सड़कों पर अतिक्रमण है। इसके पहले ही संबंधित लोगों को अवगत करा दिया जाएगा। जवानों के साथ हर क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग होगी। अपराधियों की धरपकड़ में भी उनका सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कुंभ ड्यूटी में गए हैं। जिसके चलते कोतवाली व थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या कम हो गई है। बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान उस कमी की भरपाई करेंगे। रूटीन चेकिंग के अलावा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में अचानक चेकिंग करने पुलिस अफसर निकलेंगे।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण की समस्या लाइलाज हो चुकी है। दिनोंदिन दुकानदारों का सामान पटरियों पर कब्जा करने के बाद सड़कों तक पहुंच चुका है। चौक-कचहरी मार्ग, चौक से भंगवाचुंगी मार्ग और पंजाबी मार्केट में सड़कों पर अतिक्रमण के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक चलना दुश्वार रहता है। ऐसे में इन स्थानों को प्रशासन ने चिह्नित कर रखा है। वैसे भी नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की मांग की है। अमावस्या पर कुंभ स्नानाथयों को अतिक्रमण के चलते समस्या हो सकती है। इसलिए प्रशासन इन इलाकों का अतिक्रमण हटवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कों व पटरियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों को नगर पालिका नोटिस भी देने से परहेज करती है। शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने में नगर पालिका प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। ऐसे लोगों को नोटिस देने की तैयारी शुरू हुई, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे में लोग भी मनमानी करते हुए अपना सामान सड़क तक सजाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed