फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP Singh has a pistol-rifle, gun and Mauser in the name of wife Kanti

Pratapgarh News: एसपी सिंह के पास पिस्टल-राइफल, पत्नी कांति के नाम है गन और माउजर

Thu, 02 May 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP Singh has a pistol-rifle, gun and Mauser in the name of wife Kanti
वनस्पति विज्ञान से एमएससी है इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिवपाल सिंह पटेल के ऊपर आपराधिक मुकदमे भले ही नहीं हैं, लेकिन उनके नाम पिस्टल और राइफल है, जबकि पत्नी कांति के नाम से गन और माउजर है। कानपुर विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान से एमएमसी करने वाले सपा के अधिकृत प्रत्याशी की उम्र 68 साल है।

नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र के अनुसार शिव पाल पटेल से अधिक उनकी पत्नी कांति पटेल धनाड्य हैं। शपथ पत्र में प्रत्याशी ने अपने पास ढाई सौ ग्राम सोना बताया है , जबकि पत्नी के पास आठ सौ ग्राम सोना और एक किग्रा चांदी है। प्रत्याशी के पास नगद धनराशि 3,54,580 रुपये हैं, जबकि पत्नी के पास 95,029 रुपये हैं। बैंक खातों में कुल जमा 56,56,329 रुपये प्रत्याशी और पत्नी के खाते में 1,39,69,605 रुपये हैं। शिवपाल पटेल की कानपुर, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी सहित कई जनपदों में जमीनें और होटल हैं, जिनकी कुल अनुमानित आय 25,35,04,400 है, जबकि पत्नी कांति पटेल 5,05,42,000 की मालकिन हैं।
विज्ञापन





करोड़पति हैं प्रथमेश, असलहा नहीं रखते
पत्नी प्रीती मिश्रा भी हैं करोड़ों की मालकिन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा करोड़पतियों में शामिल हैं। स्नातक करके एलएलबी की पढ़ाई करके सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उन के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है, न ही असलहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले प्रथमेश मिश्र ने अपने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास नगद रुपये 2,95,000 और पत्नी प्रीती मिश्रा के पास 2,42,000 रुपये हैं। प्रथमेश के पास 150 ग्राम और पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। चल-अचल संपत्तियों की अनुमानित लागत 2,46,18,250 रुपये हैं। जबकि पत्नी 1,80,69,490 रुपये की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed