फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP-BJP clash over song SP Aayi Re, SP Aayi Re...

Pratapgarh News: सपा आई रे, सपा आई रे... गीत पर भिड़े सपाई-भाजपाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP clash over song SP Aayi Re, SP Aayi Re...
बाघराय थाना क्षेत्र में सपा सांसद की जीत पर निकले जुलूस में विवाद करने पर गिरफ्तार लोग। संवाद
गोगौर में डीजे की धुन पर निकले जुलूस के दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि डीजे पर अश्लील गीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। जिस पर सपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस ने डीजे को सीज कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। सीओ सदर ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

चार जून को कौशांबी संसदीय सीट से सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज की जीत पर कार्यकर्ताओं ने डीजे संग जुलूस निकाला था। नौ जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। सोमवार देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने दोबारा से डीजे संग जुलूस निकाला। डीजे पर सपा आई रे... सपा आई रे... गीत बज रहा था। गौगौर तिवरान बस्ती के पास सड़क कम चौड़ी होने के बावजूद सपा कार्यकर्ता डीजे ले गए। आरोप है कि अश्लील गीत पर डांस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता संदीप त्रिपाठी, प्रेमनारायण तिवारी, मनोज व छबिनाथ विरोध किया तो सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों के साथ मारपीट की और घरों पर ईंट पत्थर फेंके। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बाघराय निकेत भारद्वाज ने जुलूस को हटवाकर डीजे को सीज कर दिया। देररात सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी ने गोगौर निवासी सपा कार्यकर्ता लल्लू व संजय व सुरजीत व वीरेंद्र व अंकित के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed