{"_id":"58a73c254f1c1b5833d8850f","slug":"sp-and-bsp-losse-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा का होगा सूपड़ा साफ : स्वामी प्रसाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा का होगा सूपड़ा साफ : स्वामी प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सैफाबाद बाजार में आयोजित रैली में कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस का इस चुनाव में प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। सपा के शासन में माफिया और अपराधी राज कर रहे थे। यही कारण है कि प्रदेश में कानून के 1100 रखवालों की हत्या कर दी गई। जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो देश व प्रदेश क्या सुरक्षित रहेगा। प्रदेश की जनता इस बत्रर सपा की खाट खड़ी कर देगी।
आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन गुंडाराज व भ्रष्टाचार का है। एक के शासन में घोटाले दर घोटाले हुए तो दूसरे में प्रदेश अपराधियों का चारागाह रहा है। मायावती को दौलत की देवी बताते हुए कहा कि उनका कोई एंजेडा नहीं है। केवल वह तिजोरी भरने का काम करती हैं। चाहे व शासन की योजनाओं से हो या फिर टिकट बंटवारे को लेकर हो। भाजपा यदि सत्ता में आई तो पहले कानून व्यवस्था ठीक करेगी और प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस वालों की भर्ती करेगी। भाजपा के राज में ही इस प्रदेश में अमन-चैन कायम हो सकेगा और विकास योजनाऐं आम जन तक आसानी पहुंच सकेंगी। जिससे हर वर्ग के लोगों को शासन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।ेे