फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   son told the mother's hand a tainted, refused to live together

प्रतापगढ़ : बेटे ने ही मां के दामन को बताया दागदार, साथ रहने से किया इनकार

Thu, 25 Aug 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 12:53 AM IST
सार

घर पर उसके पिता, तीन बच्चे और पत्नी रहती थी। बीते 15 अगस्त को उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ कहीं चली गई। इसके बाद उसने पति को फोनकर बताया कि उसे कोई अगवा कर ले आया है और पीट रहा है। 

विज्ञापन
son told the mother's hand a tainted, refused to live together
क्राइम - फोटो : social media

विस्तार

पति और बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही महिला के साथ उसके ग्यारह साल के बेटे ने रहने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर बुधवार को कुंडा कोतवाली में हुई पंचायत में उसने मां के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए। उसकी बातें सुन लोग अवाक रह गए। कुंडा कोतवाली के दिलेरगंज गांव निवासी एक युवक कामकाज के सिलसिले में दिल्ली रहता है। घर पर उसके पिता, तीन बच्चे और पत्नी रहती थी। बीते 15 अगस्त को उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ कहीं चली गई। इसके बाद उसने पति को फोनकर बताया कि उसे कोई अगवा कर ले आया है और पीट रहा है। 

विज्ञापन



इस पर पति डर गया और कुंडा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने दबाव बनाया तो बुधवार को युवक की पत्नी थाने पहुंची और बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ प्रतापगढ़ में रह रही है और वहीं रहेगी। इस पर पुलिस ने उसके पति बच्चों सहित अन्य परिजनों को बुलाया। बच्चों को रखने पर बातचीत शुरू हुई तो ग्यारह साल के बड़े बेटे ने मां के चरित्र पर सवाल उठाते हुए साथ रहने से इनकार कर दिया। काफी देर की बातचीत के बाद छोटे बेटे को महिला के साथ भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed