{"_id":"57d1a4044f1c1b6474318934","slug":"smart-city-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग देंगे नजीर, ऐसी होगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग देंगे नजीर, ऐसी होगी तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका जल्द ही शहर का लुक बदलने की तैयारी में है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों का कायाकल्प होगा। इसके साथ ही स्टेशन रोड, सिनेमा रोड पर सीसी सड़क व पटरी बनेंगी। हर बार बरसात के बाद सड़क खराब होने से लगने वाली लंबी चपत से परेशान पालिका ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आवास से लेकर लोनिवि कार्यालय तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर पालिका के प्रस्ताव पर कार्य कराने के लिए डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही कामशुरू होगा।
हर बरसात में सिनेमा रोड व स्टेशन रोड की सड़क की दशा बदतर हो जाती है। इस बार भी बारिश के बाद यह समस्या सामने आई। स्टेशन रोड से दिन रात लोगों का आवागमन रहता है। यहां क्षतिग्रस्त सड़कों से गुजरने को लोग मजबूर हैं। हर साल बनने और बर्बाद होने वाली दोनों सड़कों की मरम्मत कराने में नगर पालिका के लाखों रुपये खर्च होते रहे हैं। पालिका के खजाने पर भी बोझ पड़ता है। दोनों सड़कों की बदतर दशा को देखते हुए जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने नगर पालिका से दोनों सड़कों को कायाकल्प कराने के लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव में शामिल करने की बात कही थी। चौदहवें वित्त के साथ ही दूसरी निधि से मिलाकर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पटरियों को भी नया लुक दिया जाएगा। इसका प्राक्कलन भी पालिका ने तैयार करा लिया है। दोनों सड़कों को मिला करीब सवा करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आवास से लेकर कोषागार लोनिवि कार्यालय तक की सड़क भी चौड़ी होगी। बीच में डिवाइडर भी बनेगा। भंगवाचुंगी चौराहे, श्रीराम तिराहा, पंजाबी मार्केट के साथ ही दूसरे चौराहों को भी संवारा जाएगा। खराब पड़े फौव्वारे फिर से पानी की बौछार से लोगों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
भंगवाचुंगी चौराहे की बदलेगी तस्वीर
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि शहर की सूरत बदलने का प्रयास चल रहा है। दूसरे जनपदों के लोग इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे से होकर हर दिन गुजरते हैं, ऐसे में कोशिश यही है कि वे शहर की बेहतर तस्वीर लेकर जाएं। इसके लिए सबसे पहले भंगवाचुंगी चौराहे की तस्वीर बदलने की कवायद अंतिम दौर में है। नए डिजाइन में चौराहे का नक्शा बनवाया गया है। इस बार अधिक क्षेत्रफल में चौराहे का निर्माण होगा। फौव्वारे के साथ ही खाली स्थानों पर घास व फूल भी लगवाए जाएंगे।
जिकजैग ईंटों से बनवाई जाएंगी सड़क पटरियां
स्टेशन रोड के साथ ही सिनेमा रोड के निर्माण के दौरान यह भी ख्याल रखा गया है कि पानी भरने से अब तक बर्बाद हो रही सड़क जल्द खराब न हो सके। इसके लिए पटरियों की इंटरलाकिंग कराई जाएगी। जिकजैग ईंटों का निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। ताकि देखने में भी खूबरसूरत दिखे। कवर्ड नालियां बनेंगी, ताकि जलभराव के दौरान कोई हादसा न हो सके।