फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Small farmers will prepare pigeon pea crop on the boundaries of the field

Pratapgarh News: छोटे किसान खेत की मेड़ों पर तैयार करेंगे अरहर की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Small farmers will prepare pigeon pea crop on the boundaries of the field
अब छोटे किसान खेत की मेड़ों पर अरहर की बोआई कर मुनाफा कमा सकेंगे। कम खेत वाले किसानों को मेड़ पर खेती करने से अधिक लाभ होगा। खेत की मेड़ों पर अरहर फसल की बोआई से मिट्टी कटाव रुकेगा। फसल तैयार करने में पानी की खपत भी कम होगी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि मेड़ों की ऊंचाई 30-45 सेमी और चौड़ाई 45-60 सेमी तैयार करना होगा। खेत के ऊपरी हिस्से को समतल करना होगा। ताकि बीज बोने में आसानी होगी। मेड़ों के बीच की दूरी 2-3 मीटर रखने से पौधों के फैलने के लिए भी पर्याप्त स्थान मिलेगा। प्रति हेक्टेयर 12-15 किग्रा बीज की बोआई करनी होगी।
विज्ञापन

मेड़ के ऊपर 2-3 सेमी गहराई में बीज की बोआई करने के बाद हल्की मिट्टी से ढकना होगा। प्रति हेक्टेयर पांच से दस टन गोबर का खाद का छिड़काव करना होगा। मेड़ पर खेती से जल निकासी बेहतर होगी और पौधों में सड़न से बचाव होगा। वहीं, राजकीय गोदामों पर यूपीएएस-120, नरेंद्र-1, आईसीपीएल-87119 अरहर के बीज उपलब्ध है। बारिश के साथ जून से जुलाई के बीच अरहर फसल की बोआई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
अरहर के साथ सोयाबीन, उड़द की खेती से होगा लाभ
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छोटे किसान के पास खेत कम होते हैं। कम खेत में अधिक फसल तैयार कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में किसानों की आमदनी भी घटती है। खेत के मेड़ों पर अरहर की फसल की बोआई करने के साथ किसान उड़द और सोयाबीन की अंतरवर्तीय खेती भी कर सकेंगे। इस तकनीक से छोटे किसानों को अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed