फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sister dies due to collapse of dilapidated house, brother injured

घर की जर्जर छत ढहने से महिला की मौत, बालक घायल

Wed, 08 Jan 2020 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sister dies due to collapse of dilapidated house, brother injured
.लालगंज के खेमसरी में गिरा मकान का छत। - फोटो : PRATAPGARH
जर्जर मकान की छत ढहने से बहन की मौत हो गई। जबकि चपेट में आकर उसका भाई घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका कुछ दिन पहले ही परिजनों से मिलने बच्चों संग मायके आई थी। घटना की जानकारी पर एसडीएम बीके प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के खेमसरी निवासी किरन वर्मा (24) पुत्री अमरनाथ वर्मा की शादी सात साल पहले अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर निवासी जवाहर वर्मा के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने माता-पिता से मिलने मायके आई थी। मंगलवार दोपहर वह अपने भाई प्रकाश वर्मा (9) के साथ जानवरों के लिए पक्के घर में रखा भूसा निकालने गई थी।
विज्ञापन

भूसा निकालने के दौरान जर्जर छत ढह गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों मलबे के नीचे दब गए। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने किरन को को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
लालगंज। जर्जर मकान की छत ढहने से किरन की मौत से उसके मासूम बेटे आयुष (5) और पीयूष (2) के सिर से मां का साया उठ गया। दोनों मासूमों को मां के दुनिया से चले जाने की जानकारी भी नहीं है।

मकान के एक हिस्से की जर्जर हो गई थी छत
लालगंज। खेमसरी में अमरनाथ यादव का पक्का घर काफी पहले बना था। घर के आधे हिस्से में बारिश से पानी रिसने के चलते छत जर्जर हो गई थी। जर्जर हिस्से में जानवरों के लिए भूसा व राशन आदि रखा गया था। जबकि घर के दूसरे हिस्से में परिजन गृहस्थी के सामान के साथ रहते थे। मंगलवार को जब महिला जर्जर हिस्से में भूसा निकालने पहुंची तो अचानक छत भरभरा कर ढह गई।

लालगंज के खेमसरी में छत ढहने से महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम।

लालगंज के खेमसरी में छत ढहने से महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम।- फोटो : PRATAPGARH

Sister dies due to collapse of dilapidated house, brother injured

Sister dies due to collapse of dilapidated house, brother injured- फोटो : PRATAPGARH

Sister dies due to collapse of dilapidated house, brother injured

Sister dies due to collapse of dilapidated house, brother injured- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed