{"_id":"0e7ddb744586c1da526b5b04aa6b19f3","slug":"sikhs-celebrate-lohri-festival-fire-circled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि परिक्रमा कर सिख समुदाय मनाया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि परिक्रमा कर सिख समुदाय मनाया लोहड़ी पर्व
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकरसंक्रांति की की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। शहर स्थित पंजाबी कॉलेजी के गुरुद्वारे में रात 9.30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में देर रात तक भजन व कीर्तन का दौर चलता रहा। कड़ाके की ठंडी के बीच कार्यक्रम समाप्त होने तक वहां हर उम्र के लोग जमे रहे।
गुरुद्वारा परिसर में सबसे पहले आग जलाई गई। बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ उस आग की सभी ने परिक्रमा की। परिक्रमा में महिलाओं संग बच्चे व पुरुष भी शामिल रहे। जलती हुई आग में काला तिल, लावा आदि डाल कर विधिविधान से पूजा अर्चन की गई। इसके पहले रात 9.30 बजे से कीर्तन भजन का दौर शुरू हुआ। ज्ञानी राकेश सिंह ने लोगों को लोहड़ी पर्व का महत्व समझाया।
उनकी हर बात को सुनने के लिए लोगों के कान खड़े रहे। बीच-बीच सभी लोग जयकारा लगाते रहे। इस बीच उत्साही बच्चों व युवा और युवतियाें ने भी मनमोहक भजन गा कर लोगों का दिल जीत लिया। देर रात यहां लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पर्व की खुशी में युवा वर्ग दिल खोल कर पटाखा फोड़ा। पटाखों की गूंज पूरी कॉलोनी में तैरती रही। सतरंगी फुलझड़ियां आसमान में छुटा कर उन लोगों ने खूब आनन्द लिया। इस दौरान बलबीर सिंह अनुपम, आलोक, उमेश, मंजीत सिंह, इंद्रजीत, पम्मी सरदार आदि रहे।