फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shyama Devi Rani Lakshmi gallantry awards

श्यामा देवी को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार

Thu, 26 Mar 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shyama Devi Rani Lakshmi gallantry awards
प्रदेश सरकार 29 मार्च को सूबे की 39 महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार देने जा रही है। इनमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को पलटने से बचाने वाली प्रतापगढ़ की श्यामा देवी, आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी गायत्री यादव शामिल हैं। अपर्णा कुमार पर्वतारोही हैं। उन्होंने कई ऊंची-ऊंची चोटियों पर चढ़कर तिरंगा फहराया है। इन्हें एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस दिन करीब 78 एसिड पीड़िताओं को भी सरकार तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
विज्ञापन


वीरता पुरस्कार के सभी नाम सरकार ने फाइनल कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री एक वेबसाइट का भी उद्घाटन करेंगे। इस वेबसाइट के जरिए रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष पर भी ऑनलाइन नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार एसिड पीड़िताओं को भी तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से करने जा रही है। छह फरवरी 2015 को सरकार ने यह सम्मान कोष स्थापित किया था। लिहाजा पांच फरवरी तक एसिड पीड़ित सभी युवतियों को यह मदद 29 मार्च को मिलने जा रहा है। पहले 93 पीड़िताओं की सूची बनी थी। लेकिन इनमें से कई युवतियों की जब चिकित्सीय जांच हुई तो पता चला कि वे एसिड की बजाय आग से जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा सरकार ने अब करीब 78 एसिड पीड़ित युवतियों को ही आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इससे आर्थिक मदद पाने के लिए एसिड पीड़िताओं का बैकलॉग खत्म हो जाएगा। अब जो भी नए मामले आएंगे सरकार उन्हें तत्काल ही इस कोष से आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इस कोष के जरिए सरकार दान भी मांगेगी। दानदाता ऑनलाइन ही अपने दान के पैसों का हिसाब-किताब भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed