{"_id":"6713efa70456151df40a6c93","slug":"shubham-of-prayagraj-defeated-hariom-of-ayodhya-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-126853-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रयागराज के शुभम ने अयोध्या के हरिओम को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रयागराज के शुभम ने अयोध्या के हरिओम को किया चित
विज्ञापन
मानिकपुर नगर के मिलिट्री ग्रांउड में शनिवार को प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में प्रयागराज के पहलवान शुभम मिश्रा ने अयोध्या के हरिओम को पटखनी दी है।
बालि वध मेले के दूसरे दिन हुए दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मेला प्रबंधक जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्या व अध्यक्ष डीके सोनकर ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में रायबरेली के बादल, डलमऊ के टाइगर, कौशाम्बी के सचिन, मोटा, बनारस के गोलू, अमित, फतेहपुर के सुमित समेत दर्जनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजक मंडल ने विजेता पहलवान शुभम को 11 हजार रुपये व उपविजेता हरिओम को 55 सौ रुपये की धनराशि दी। इस मौके पर मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि डिंपू जायसवाल, प्रकाश सिंह, आकाश कसेरा, उमेश तिवारी, सूर्य प्रकाश पांडेय, राकेश मोदनवाल, जितेंद्र नाथ पांडेय रहे।