फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Short circuit fire at SBI ATM, two scorched along with guards

एसबीआई एटीएम में शार्ट सर्किट से लगी आग, गार्ड समेत दो झुलसे

Mon, 08 Jun 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire at SBI ATM, two scorched along with guards
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सोमवार को रानीगंज एसबीआई एटीएम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। लपटें देखकर कतार में खड़े ग्राहकों में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के चक्कर में गार्ड समेत दो लोग झुलस गए। एटीएम में लगा फायर किट ऐन वक्त पर जवाब दे गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के चलते अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन


रानीगंज बाजार में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर संकटमोचन हनुमान मंदिर के सामने एसबीआई की शाखा है। इसी के बगल ही बैंक का एटीएम भी लगा है। सोमवार को सुबह 9 बजे ही रुपये निकालने को लेकर एटीएम में ग्राहकों की कतार लगी थी। इस दौरान अचानक एटीएम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। केबिन से धुएं के गुबार के बीच लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


यह देख ग्राहकों में भगदड़ मच गई। गार्ड अभय कुमार मोदनवाल व बाजार के ही विनोद गुप्ता ने केबिन में लगे फायर किट से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर वह जवाब दे गया। इस दौरान दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अग्रिशमन की टीम व थानाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा भी आ गए। बाजारवासियों के सहयोग से किसी तरह मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

फायर किट खराब नहीं थी। गार्ड को चलाने का तरीका नहीं पता था। यही वजह थी कि ऐन वक्त फायर किट नहीं चल सका। खराब होने की बात सही नहीं है। 
अनिल कुमार, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed