फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shopkeepers of no vending zone ran away after seeing the breaking squad, cattle herders trapped

Pratapgarh News: तोड़ू दस्ता देख भागे नो वेंडिंग जोन के दुकानदार, फंसे पशुपालक

Mon, 20 Nov 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 20 Nov 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of no vending zone ran away after seeing the breaking squad, cattle herders trapped
शहर के सिविल लाइन में सोमवार को पालिका का तोड़ू दस्ता देखकर नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले दुकानदार भाग निकले। थोड़ी ही देर में सड़क और फुटपाथ खाली हो गए। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के बाद पालिका कर्मचारियों ने तीन पशुपालकों पर 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहा से लेकर शहीद उद्यान तिराहे तक नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। यहां सब्जी व फल का कारोबार करने वाले लोगों को पहले ही हटाया जा चुका है। यहां के पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों को सगरा ढलान के वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के लिए जगह भी आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके बाद भी आंबेडकर चौराहे से लेकर शहीद उद्यान के बीच पटरी व सड़क पर सब्जी, फल समेत अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें सजती हैं। दुकान लगाने वालों को पहले ही नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह व आरआई राजेश बिंद ने चेतावनी दी थी। इसका असर दुकानदारों पर नहीं पड़ा, दुकाने लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी नो वेंडिंग जोन में दुकानें सजी थीं। शाम करीब पांच बजे नगर पालिका की टीम यहां पहुंची। टीम के साथ तोड़ू दस्ते को देखते ही कार्रवाई के भय से दुकानदार अपना सामान समेटकर भागते नजर आए। इस दौरान सड़कों पर घूम रही तीन गाय टीम ने पकड़ीं। कुछ देर बाद पशुपालक भी पहुंचे। उन पर 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाने के बाद मवेशी उनके हवाले किए गए। पालिका की इस कार्रवाई से पटरी के दुकानदार ही नहीं, पशुपालक भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed