{"_id":"68ee8f03001b77f5710826a6","slug":"shivani-became-the-beo-for-a-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-149920-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक दिन की बीईओ बनीं शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक दिन की बीईओ बनीं शिवानी
विज्ञापन
पीबीपीजी कॉलेज में छात्रा स्नेहा यादव का स्वागत करते प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव। संवा
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पीएमश्री विद्यालय सुखपाल नगर की कक्षा आठ की छात्रा शिवानी गुप्ता को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। शिवानी ने कर्मचारी और शिक्षकों की उपस्थिति का अवलोकन किया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय उमरिया में खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
काशी प्रसाद यादव बालिका इंटर कॉलेज आसपुर देवसरा में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खादी ग्रामोद्योग विभाग ने फेनहा गांव की महिलाओं को रोजगार के प्रति जागरूक किया। कुंडा में कृपालु बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी बनाया गया। बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अंशिका को योजनाओं की जानकारी दी।
पीबीपीजी कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ में स्नेहा यादव को प्राचार्य बनाया गया। परास्नातक हिंदी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली स्नेहा ने प्राचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को समझा। उन्होंने प्राचार्य अमित कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार सिंह व मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. वंदना सिंह के साथ महाविद्यालय में भ्रमण कर कक्षाओं का संचालन देखा।