फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shinkja tightens criminals, open history sheet of 18

अपराधियों पर कसा शिंकजा, 18 की खुली हिस्ट्रीशीट

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shinkja tightens criminals, open history sheet of 18
पुलिस ने जिले के अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए 18 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। यह आरोपी डकैती, लूट, छिनैती, गो तस्करी, गबन, हत्या की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इधर, पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए बृहस्पतिवार को काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों की गहराई से पूछताछ की। गाड़ी से काली फिल्म उतरवाई गई।
विज्ञापन

बदमाशों की धरपकड़ के लिए बृहस्पतिवार शहर के भंगवाचुंगी, चिलबिला चौराहे पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले कार सवारों को रोककर पूछताछ की जाती रही। हालांकि पुलिस को कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी। इधर, एसपी के निर्देश पर 18 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

इनमें लालगंज कोतवाली के सकूहाबाद निवासी परवेज, बाबूतारा निवासी वकील, पूरेबीरबल निवासी मो. इरशाद, नाहर का पुरवा निवासी मो. शैफ और मो. अशफाक, उदयपुर के कुरैशी का पुरवा निवासी शमीम उर्फ ननफुल्ले, मंगापुर के शुक्लन का पुरवा निवासी तरुण शुक्ला, फतनपुर के छानापार निवासी रामसिंगार उर्फ भैयन पांडेय, पटहटिया कला के करन उर्फ करुवा उर्फ कन्हैयालाल, भुजैनी के संजय पटेल, बीरापुर के देवमणि तिवारी, आसपुर देवसरा के नौरंगाबाद निवासी रजित वर्मा आदि शामिल हैं। प्रभारी एसपी सुरेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि यह सभी बदमाश गंभीर आरोपों में पहले ही नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed