{"_id":"58efc7624f1c1ba368cf8d26","slug":"shabad-kirtan-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाखी पर्व पर शब्द कीर्तन सुन लोग हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाखी पर्व पर शब्द कीर्तन सुन लोग हुए मंत्रमुग्ध
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के गुरुनानक शाही बाबागंज में गुरुवार को खालसा सृजना दिवस व वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद शब्द कीर्तन खालसा मेरो रूप है, खास खालसे में हऊ करो निवास गाया गया। शब्द कीर्तन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। उसके बाद खालसा पंथ के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया। गुरूचरण सिंह ने बताया कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह ने 1699 को सिख धर्म की स्थापना की थी। दोपहर 11 बजे अरदास के बाद लंगर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिशुओं का नामकरण संस्कार कार्य भी किया गया। उसके बाद शिशुओं को अमृतपान कराया गया। इस मौके पर अमृत सिंह, विपिन प्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गोविंद, करमजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमहेंद्र सिंह, जगमीत सिंह, दीपक सिंह मौजूद रहे।