{"_id":"5f076b768ebc3e638150a335","slug":"seven-nominated-for-attacking-police-one-sent-to-jail-pratapgarh-news-ald280619757","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले के एक आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले के एक आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
मृतक अभिनव सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
पैमाइश के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर, छत से कूदने वाले युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व उसके परिजन पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं।
नगर कोतवाली के औवार निवासी राधेश्याम यादव का पड़ोसी रामकुमार शर्मा से जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार को उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ जमीन की पैमाइश करने गई थी। जहां पैमाइश के आखिरी दौर में विवाद हो गया। चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज का आरोप है कि सिपाही राहुल गौतम व उन पर हमला हुआ। यहां तक कि छत से ईंट लेकर बलराम यादव उनके ऊपर कूद पड़ा। वह बच गए लेकिन, बलराम जमीन पर गिरकर घायल हो गया।
पुलिस पर हमला करने के आरोपी शनि यादव को दबोच लिया गया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम यादव, करमजीत यादव, शनि यादव, संजीत यादव, बलरात यादव, बबली यादव व सीताराम के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि शनि यादव को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, घायल बलराम यादव व उसके परिवार के लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन मकान का काम पुलिस ने जबरन रुकवा दिया था। पैमाइश के दौरान ही चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उसके परिवार के सदस्यों के ऊपर टूट पड़े। लोगों को दौड़ाकर मारापीटा। पुलिस की मनमानी से उसका परिवार पूरी तरह से भयाक्रांत है।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको कंपनी में काम करने वाले गार्ड ने मोबाइल पर बात करते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका निवासी अभिनव प्रकाश सिंह (26) पुत्र संजय प्रकाश सिंह फूलपुर में गार्ड की नौकरी करता था। पिछले साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी। बुधवार की रात 11 बजे वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। बात करते-करते उसने अचानक कमरे में फांसी लगा ली। साथ रहने वाले लोगों की नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गुरुवार की शाम परिजन अभिनव का शव लेकर घर पहुंचे। परिजन लिपटकर रोने बिलखने लगे। परिवार के लोग उसकी खुदकुशी को लेकर हैरत में हैं।
दुर्घटना में घायल व्यापारी की मौत
दुर्घटना में घायल व्यापारी ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के मादूपुर निवासी कल्लन (70) किराना कारोबारी थे। बुधवार को वह बाइक से पड़ोसी शोएब के साथ मोहनगंज बाजार गए थे। लौटते समय जोगापुर के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कल्लन व शोएब घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। कल्लन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को कल्लन की सांसें थम गईं। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
आभूषण चुरा ले जाने का आरोप
रंजिश में विरोधियों ने सराफ को मारने के लिए दौड़ाया। उसके भाग लेने के बाद हमलावर बाइक की डिग्गी तोड़कर आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर बिच्छूर निवासी छोटेलाल सोनी का आरोप है कि गुरुवार को वह सोने व चांदी के आभूषण लेकर केवरा खुर्द बाजार जा रहा था। उसने जेवरात बाइक की डिग्गी में रखे थे। घर से निकलने पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। वह उनकी मंशा समझकर बाइक छोड़कर भाग निकला। हमलावर उसकी बाइक की डिग्गी तोड़कर जेवरात से भरा थैला चुरा ले गए। छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
मुकदमे की रंजिश में मारपीट, गोली मारने का आरोप
मुकदमे की रंजिश को लेकर तीन भाइयों को पड़ोसियों ने साथियों की मदद से मारापीटा। आरोप है कि गोली भी मारी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र के धनासारी निवासी सौरभ सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के आदित्य सिंह व कौशिक तिवारी से जमीन का मुकदमा चला आ रहा है। दो दिन पहले उनके साथ रहने वाले लोगों ने देवापुर में हमला कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। गुरूवार को वह अपने परिवार के आनंद सिंह, विपिन सिंह के साथ गांव के ही सुरेंद्र सिंह की मशीन पर बैठा था।
तभी आदित्य सिंह समेत कई लोग हाथ में लाठी डंडा , राड व असलहा लेकर पहुंच गए। हमलावर फायरिंग करने लगे। उन लोगों ने विपिन सिंह को जमकर मारापीटा। उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मारी लेकिन फायर मिस हो गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेठवारा थ ानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।