फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven buses will go to the Maa Vindhyavasini Dham during Navratri.

Pratapgarh News: नवरात्र में मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगी सात बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven buses will go to the Maa Vindhyavasini Dham during Navratri.
शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए परिवहन निगम सात स्पेशल बसें चलाएगा। इससे देवी भक्तों को विंध्याचल धाम जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो से पांच और लालगंज डिपो से दो बसों का संचालन होगा। लालगंज से चलने वाली दोनों बसें कुंडा-ऊंचाहार के रास्ते विंध्याचल जाएंगी।

प्रतापगढ़ डिपो से संचालित बसों में दो बसें सोरांव-हंडिया के रास्ते तो दो बसें फूलपुर, हंडिया और एक बस प्रयागराज के रास्ते विंध्यवासिनी धाम जाएगी।

नवरात्र में विंध्याचल में भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने यह व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगर 25 यात्री विंध्याचल जाने के लिए डिपो आते हैं तो तत्काल बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन




ग्राम प्रशासक के फोन पर मां विंध्यवासिनी धाम जाएंगी बस

एआरएम सत्य प्रकाश ने कहा कि अगर ग्राम प्रशासक, बीडीसी अपने क्षेत्रवासियों को मां विंध्यवासिनी का दर्शन कराने चाहते हैं तो वह डिपो में आकर संपर्क कर सकते हैं। उनकी मांग पर रोडवेज बस गांव से विंध्याचल तक जाएगी। इसके लिए 50 यात्रियों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed