फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Phone addiction... teenagers stressed

Pratapgarh News: फोन की लत... किशोर तनावग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Phone addiction... teenagers stressed
फोन पर बढ़ता स्क्रीन टाइम, उसकी लत किशोरों और युवाओं पर हावी हो रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी में फोन की वजह से लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में साल-दर-साल मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष में 12 हजार लोग डिप्रेशन की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। उनकी काउंसलिंग की गई। इलाज किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की मनोरोग की ओपीडी में हर दिन औसतन 40 मरीज पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि 10 वर्ष के बच्चे भी डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि तनावग्रस्त होनी की सबसे बड़ी वजहों में मोबाइल फोन की लत और भागदौड़ भरी जीवनशैली है।
विज्ञापन

सुबह जागने से लेकर रात में खाने तक लोग फोन में जुटे रहते हैं। छोटे बच्चे बिना फोन के खाना तक नहीं खा रहे हैं। किशोर स्कूल से लेकर घर तक फोन से सबकुछ कर रहे हैं। युवा पढ़ाई, नौकरी समेत अन्य दबावों को झेल नहीं पा रहे हैं और तनाव में जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में ऐसे बढ़े मरीज

2023-24 में - 8,200 मरीज

2024-25 में - 10,500 मरीज

2025-26 में अब तक- 12,000 मरीज

इनसेट--

60 फीसदी मरीज 15 से 30 वर्ष के
मेडिकल कॉलेज में तनावग्रस्त 60 प्रतिशत मरीज 15 से 30 वर्ष के हैं। इनमें सबसे ज्यादा मोबाइल एडिक्शन, पढ़ाई का प्रेशर, नींद न आना और चिड़चिड़ापन के मामले हैं। 20 प्रतिशत बच्चे गेमिंग डिसऑर्डर के शिकार हैं।

क्या हैं लक्षण

लगातार उदास रहना, भूख न लगना, नींद टूटना, अकेले रहना, पढ़ाई में मन न लगना, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना, बार-बार हाथ धुलना, सोते समय अचानक उठकर रोना।

बचाव

प्रेत बाधा में फंसकर किसी तांत्रिक के पास न जाएं।

परिजन अपने बच्चों से रोजाना आधा घंटा संवाद करें।
बच्चों को मोबाइल का उपयोग दिन में दो घंटे से ज्यादा न करने दें।
रोजाना व्यायाम, खेल और आठ घंटे की नींद जरूरी है।
लक्षण दिखने पर सीधे मनोचिकित्सक से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed