{"_id":"66d0d3e376f71f7c7d0865d7","slug":"servants-body-taken-out-from-grave-viscera-safe-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-123529-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कब्र से निकाला गया नौकर का शव, विसरा सुरक्षित, डीएनए जांच के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कब्र से निकाला गया नौकर का शव, विसरा सुरक्षित, डीएनए जांच के लिए नमूने
Fri, 30 Aug 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के रघईपुर में 17 अगस्त को मारे गए नौकर का शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी के बीच तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया।
अंतू के भवानीपुर के रघईपुर निवासी आलोक सिंह के घर पर बहेलियापुर निवासी रिंकू वर्मा (35) घरेलू नौकर का काम करता था। उसकी 17 अगस्त को गोशाला में विवाद के दौरान आलोक सिंह ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। रिंकू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आलोक सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने घटना के दिन से पांच दिन पहले ही मौत होने की रिपोर्ट दी। इसकी जानकारी के बाद परिजनों ने गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से चिकित्सकों के पैनल के बीच पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर उदयभान सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी ने बताया कि वीडियोग्राफी के बीच तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है।