{"_id":"5f1f19228ebc3e63db11b19c","slug":"sensation-due-to-indiscriminate-firing-in-prajapatipur-pratapgarh-news-ald2821162126","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजापतिपुर में अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजापतिपुर में अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव में रंजिश को लेकर रविवार की रात दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर घरों पर धावा बोलकर फायरिंग करने का आरोप लगाते रहे। घटना को लेकर गांव में तनाव बरकरार है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर निवासी शिवनाराण सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान तुलसीराम विकास कार्यों की शिकायत करने पर उनसे खुन्नस रखता है। रविवार की रात उसकी बाग में कुछ लोग आम बीन रहे थे। यह देख वह बाग की ओर गया। तभी दो बाइक से प्रधान अपने करीबी लोगों के साथ पहुंचा और उसे निशाना बनाकर फायरिंग करने लगा। वह जान बचाकर घर में घुस गया।
उसके मकान पर गोलियों के निशान मिले। दूसरी ओर प्रधान का आरोप हरै कि शिवनारायण पक्ष ने उसके घर पर चढ़कर फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़हाट से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 13 राउंड फायरिंग हुई है। सूचना मिलने पर सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी व रानीगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस केे सामने रात में कोई नहीं आया। सोमवार को दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देते हुए एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन
महिला की हत्या कर नहर में फेंकी लाश
घर से बाजार के लिए निकली महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई। लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा निवासी सीमा (45) पत्नी अशोक कुमार रविवार की शाम घर से बाजार सामान लेने गई थी। देर शाम तक वह नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से करीब चार किमी दूर सुवंसा शारदा सहायक नहर में उसकी लाश मिली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। उसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े पर खून लगा था। परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के भाई जयप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका पति परदेस में रहता है।
जुआ खेल रहे 13 लोग गिरफ्तार
एसटीएफ प्रयागराज व स्वॉट टीम ने जुआ खेल रहे 13 लोगों को दबोच लिया। फड़ से 1 लाख 76 हजार रुपये मिले। फड़ पर रुपये उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में एसटीएफ लगी हुई है। पुलिस सरगना समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
लालगंज कोतवाली के बहुचरा जंगल में सोमवार को प्रयागराज एसटीएफ फील्ड यूनिट की टीम और स्वॉट टीम ने छापा मारा। जहां जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर 13 लोगों को दबोच लिया। मौके से 1 लाख 76 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में जुआ संचालक कल्लू निवासी बनकटी ने बताया कि यहां काफी दिनों से जुआ हो रहा है। प्रयागराज से भी जुआ खेलने लोग आते हैं। सोमवार को भी सोरांव का रहने वाला एक व्यक्ति रुपये लेकर आया था। वह जुआ खेलने वालों को ब्याज पर रुपये उपलब्ध कराता है। वह पुलिस की छापेमारी से कुछ समय पहले ही बोलेरो से निकला है। इसके बाद एसटीएफ उसकी तलाश में चल पड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार ने बताया कि जुआ खेल रहे 13 लोग पकड़े गए हैं।
मदाफरपुर बाजार में चोरों का आतंक
स्थानीय बाजार में चोरों का आतंक है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र केे मदाफरपुर बाजार में गुलजार की बैट्री व इनवर्टर की दुकान है। रविवार की रात चोर धावा बोलकर गुलजार की दुकान से कीमती सामान समेट ले गए। दूसरी ओर रामजी हलवाई की दुकान से भी सामान चुरा ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। चोर रामजी हलवाई की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। वह साइकिल से चोरी करने बाजार पहुंचे थे। शनिवार की रात चोरों ने ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की कोशिश की थी।
जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता में भिड़े, एक दूसरे पर लगाया हमले का आरोप
जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता भिड़ गए। एक दूसरे पर मारपीट व हमले का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिला पंचायत सदस्य व अधिवक्ता आरिफ का आरोप है कि उनके कुछ करीबियों को भंगवाचुंगी के करीब कुछ लोग पीटने केे लिए घेरे हुए थे। वह मौके पर पहुंचे तो सपा नेता व अधिवक्ता शकील अहमद समेत दूसरे लोग उनसे भी भिड़ गए। इस दौरान उन पर हमला करते हुए कार का शीशा तोड़ डाला। बमबाजी की। वहीं दूसरी ओर सपा नेता व अधिवक्ता शकील अहमद ने आरोप लगाया कि लोगों के बीच हो रहे विवाद को देख वह रुके तो जिला पंचायत सदस्य की सुरक्षा में लगे गनर ने उन पर हमला किया और उनकी बाइक गिरा दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग वहां से जा चुके थे। नगर कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
गैस डिलीवरी वैन लूटने का प्रयास करने वाले बदमाश चिह्नित
गैस डिलीवरी वैन लूटने की कोशिश में नाकाम होने पर फायरिंग करने वालों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया। जेठवारा के बढ़नी जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गैस डिलीवरी वैन केे कैशियर को लूटने की कोशिश की थी। चालक वाहन लेकर भाग निकला। लूट में नाकाम बदमाशों ने वैन पर फायरिंग की थी। कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली। उनकी तलाश में दबशि दी जा रही है।
झाबर खेलने पहुंचे लोगों को पुलिस ने दौड़ाया
झाबर खेलने व देखने पहुंचे हजारों लोगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। जिसके बाद लोग भाग निकले। आयोजक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड के सरखेलपुर में झाबर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों को भगाने के बाद पुलिस काफी देर तक मौके पर डटी रही। एसओ कंधई ने बताया कि जानकारी मिली है। आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।