फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sells 10 thousand loses by salesmen

सेल्समैन को पीटकर 10 हजार लूटे

Thu, 25 Apr 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sells 10 thousand loses by salesmen
डॉलर और रुपये
 बाइक में पेट्रोल भराने के बाद रुपये को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने सेल्समैन को पीटकर दस हजार रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर भैरोगंज में विजय सिंह की पेट्रोल पंप है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे साल्हीपुर गांव का दिनेश हरिजन पुत्र रामलखन अपनी बाइक पर दो अन्य लोगो के साथ पहुंचा। उसने बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल भराया। सेल्समैन संजय गिरी ने रुपये मांगे। जिसे लेकर सेल्समैन और दिनेश के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन को मारने के लिए दौड़ा लिया। आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दौड़े तो आरोपी युवक भाग निकले। कुछ देर बाद  दो बाइक से 6 लोग आए। वे सेल्समैन को मारने पीटने के साथ ही उसके पास से  9500 रूपये लूटकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के दौड़ने पर आरोपी युवक एक बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने विजय सिंह ने मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष कंधई आरोपी के पिता को थाने पर ले गए।। अभी तक मुकदमा नही लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed