फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Self-warning warning if SC-ST lawsuit does not end

एससी-एसटी का मुकदमा खत्म न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Self-warning warning if SC-ST lawsuit does not end
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एससीएसटी का मुकदमा खत्म न करने पर अधिवक्ता ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। इसके साथ ही नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।  संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेमर गांव निवासी सोमनाथ द्विवेदी तहसील में अधिवक्ता हैं। दो महीने पहले उनके गांव के ही कुछ लोगों से खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें विपक्षियों ने उन्हें, उनकी पत्नी व बेटे को पीट दिया था। इसमें उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संग्रामगढ़ सीएचसी से बेटे को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। कुछ दिन तक वह लोग इलाहाबाद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान विपक्षियों ने एक महिला से उनके ऊपर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया। जांच कर रहे सीओ लालगंज से अधिवक्ता ने मिलकर इस मामले की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद भी दो महीने बीत गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान अधिवक्ता ने साथियों को बताया कि वह अगर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा नहीं हटा तो वह 25 सितम्बर को आत्मदाह कर लेंगे। इस पर अधिवक्ताओं ने तहसील में कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की और एसडीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में एडिशनल एसपी ने इस झूठे मामले को बंद करने की बात कही थी। इसके बाद भी सीओ लालगंज ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि कोई घटना हुई तो अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान अध्यक्ष तीर्थराज मिश्र, महामंत्री रमाकांत त्रिपाठी, विजय कुमार तिवारी, केके सिंह, शीतला प्रसाद यादव, शीतला प्रसाद केशरवानी, विमलेश कुमार पांडेय, श्यामलाल सरोज, प्रवीण कुमार, श्रीकांत पांडेय, प्यारेलाल यादव, हरिओम मिश्र, रवी सिंह, अशोक कुमार पांडेय, सरयू प्रकाश द्विवेदी, बृजेंद्रमणि तिवारी, रावेंद्र नाथ मिश्र, अजय कुमार, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, दिनेश बहादुर सिंह, भारतलाल मिश्र, सिद्धनाथ सरोज, रीवी श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed