{"_id":"644c15dbcfe1ffe8c80a6e46","slug":"security-force-personnel-patrolling-around-the-sensitive-polling-station-pratapgarh-news-c-3-1-116275-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संवेदनशील मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा बल के जवानों ने लगाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संवेदनशील मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा बल के जवानों ने लगाई गश्त
Sat, 29 Apr 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कुंडा, महेशगंज, लालगंज, रानीगंज, पट्टी व शहर के थाने पर पुलिस के साथ करेंगे ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक हो इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों का दल पुलिस लाइन आ गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल के जवान पुलिस संग गश्त कर रहे हैं। कुंडा, लालगंज, पट्टी व रानीगंज सीओ सर्किल के थाने पर जवानों को पुलिस के साथ तैनात कर दिया गया है।
मतदान प्रक्रिया के दौरान कुंडा क्षेत्र हमेशा विवादों में रहा है। पट्टी, लालगंज व रानीगंज नगर पंचायत के कई मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक हो इसके लिए एसपी ने जिले की सभी सीओ सर्किल में विभागीय वाहनों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को थाना स्तार पर ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।
शुक्रवार को कुंडा सीओ सर्किल, मानिकपुर, महेशगंज के थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों ने पुलिस के साथ पैदल भ्रमण भी किया। संवेदनशील मतदान केंद्र के आसपास पुलिस संग गस्त करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही सीओ सर्किल के सभी थाने से केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान वापस पुलिस लाइन लौटेंगे।