{"_id":"6a4946076da16286f40e57b2","slug":"sdm-court-to-function-from-monday-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1048-171980-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, सोमवार से संचालित होगी एसडीएम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, सोमवार से संचालित होगी एसडीएम कोर्ट
विज्ञापन
एसडीएम सीमा भारती और अधिवक्ताओं के बीच शनिवार को हुई बैठक में गतिरोध समाप्त हो गया। सोमवार से एसडीएम कोर्ट संचालित होने की संभावना है। करीब दो माह से तत्कालीन एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद होने के कारण अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे।
एसडीएम रानीगंज सीमा भारती ने शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक करके गतिरोध समाप्त करने की पहल की। अधिवक्ताओं का आरोप था कि धारा 116 के तहत बंटवारे के मामलों में तत्कालीन एसडीएम स्थगन को खारिज कर दिए थे। इससे नाराज होकर अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। इससे नायब तहसीलदार गौरा, शिवगढ़ और एसडीएम कोर्ट के मामलों में सिर्फ तारीख पर तारीख लग रही थी।
एसडीएम ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिया कि धारा 116 के मामले में लेखपाल की रिपोर्ट आने तक अधिवक्ताओं को इंतजार करना होगा। एसडीएम के इस आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल खत्म कर न्यायिक कार्य में सहयोग करने को कहा है। एसडीएम सीमा भारती ने बताया कि सोमवार से न्यायिक कार्य प्रारंभ हो जाएगा।