फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   schools and colleges were closed

बंद रहे जिलेभर के स्कूल, कालेज

Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
schools and colleges were closed
जोगापुर में फैसला आने के बाद हिन्दु व मुस्लिम एक साथ मिलकर कोर्ट के सम्मान में एक दुसरे को मिठाई ख? - फोटो : PRATAPGARH
बंद रहे जिलेभर के स्कूल, कालेज
विज्ञापन

कोचिंग जाने वाले बच्चों को लौटना पड़ा
प्रतापगढ़। राम जन्मभूमि का फैसला आने के पहले सूबे में जारी हुए हाईअलर्ट में जिले के स्कूल, कालेजों को बंद करने का आदेश जारी हुआ। रात पौने दस बजे तीन दिन के लिए स्कूलों को बंद करने की आदेश जारी होते ही जिले के अफसरों ने अपने स्तर से आदेश जारी कर स्कूलों में अवकाश करने को कहा था। स्कूलों ने रात में ही मैसेज भेज दिया। मगर कोचिंग पढ़ने वाले नहीं माने। हालांकि सुबह कोचिंग पहुंचने पर उन्हें लौटना पड़ा।
शुक्रवार की रात करीब दस बजे उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव भगवान स्वरूप के सभी डीएम और एसपी को 11 नवंबर तक अवकाश घोषित करने का पत्र जारी करते ही डीआईओएस, बीएसए ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को बंद करने को कहा दिया। रात साढ़े दस बजे डीआईओएस और बीएसए की ओर से पत्र जारी हो गया था। मगर कोचिंग पढने वाले बच्चों को मैसेज नहीं मिलने पर वह सुबह पहुंच गए। बाहर बंद होने का बोर्ड देखने को मिला।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी धर्म गुरुओं ने सराहा
शारदा संगीत महाविद्यालय में एलायंस क्लब के आह्वान पर हुआ जमावड़ा
प्रतापगढ़। राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सभी धर्म गुरुओं ने सराहना की है। शहर के शारदा संगीत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित लोगों ने शीर्ष अदालत के फैसले को स्वीकार करने की बात कही। धर्म गुरुओं ने कहा कि हमने पहले ही संकल्प लिया था कि फैसला कुछ भी आए, मगर हमारा भाईचारा बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलायंस क्लब के बैनर तले शनिवार को शारदा संगीत महाविद्यालय में हुए सर्वधर्म कार्यक्रम में एक स्वर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उचित ठहराया गया। हाजी मुख्तार खान ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही यह संकल्प लिया था कि फैसला कुछ भी आए, मगर सौहार्द्र को नहीं बिगड़ने देंगे। एलायंस क्लब के एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि शांति और सौहार्द्र कायम रखना देश के प्रत्येक नागरिक का धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों ने बुद्धिमत्ता का परिचय दिया है। सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि सर्वोच्च अदालत के आदेर्शों का सहर्ष स्वागत करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर शांति, सौहार्द्र बनाए रखने का संकल्प लिया। एलायंस क्लब के इस अभियान की सराहना मौलाना अनवर जाफरी ने करते हुए कहा कि सप्ताह भर से सभी धर्म को लोगों को जोडक़र भाईचारा बनाए रखने के लिए जो प्रयास किया है, उसी का परिणाम रहा कि आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी स्वागत कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. दयाराम मौर्य, आनंद मोहन ओझा, मो. सलमान, सरदार सतनाम सिंह, मो. शमी, मो. हबीब, अनवर हुसैन खान, राम प्रकाश तिवारी, भोलेनाथ, बनवारी, शीतला प्रसाद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed