फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School bus collides with wall while trying to save bike rider

Pratapgarh News: बाइक सवार को बचाने में दीवार से टकराई स्कूली बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
School bus collides with wall while trying to save bike rider
अमेठी-चिलबिला राजमार्ग पर शुकुलपुर के करीब सोमवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बस दीवार से टकरा गई। जिससे चार छात्रों समेत बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों व बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल के बच्चों को लेकर सोमवार को एक स्कूली बस अंतू से शहर की ओर जा रही थी। बस में कुल 40 बच्चे सवार थे। शुकुलपुर गांव के करीब सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान की चहारदीवारी से टकरा गई। जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से स्कूली बच्चे सहम गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक जाहिद भयवश ग्रामीण के शौचालय में छिप गया। लोगों ने बस में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में घायल कक्षा दो के परीक्षित ओझा, कक्षा दस के आशुतोष, कक्षा सात के अरुनव और सूर्या और बाइक सवार राजापुर फुलवारी निवासी 32 वर्षीय सत्यजीत को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस के पहुंचने के बाद बस चालक शौचालय से बाहर निकला। लोगों की मदद से दीवार से टकराई बस को बाहर सड़क पर निकलवाया गया। हालांकि घायल बच्चों को उपचार के बाद स्कूल प्रशासन ने दूसरे संसाधन से घर भेजा। अंतू थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट -------
घटना के बाद सहमे रहे बच्चे, दूसरी बस से भेजे गए स्कूल
बस में कुल 40 विद्यार्थी सवार थे। अचानक दीवार से बस के टकराने के बाद सीट पर बैठे बच्चे नीचे गिर पड़े। कुछ बच्चे आगे की सीट से टकरा गए। हादसे के बाद बच्चे सहमे रहे। परिजनों से फोन पर बात करते समय वे रोते बिलखते नजर आए। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने बच्चाें के लिए दूसरी बस भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------
गोवध के वांछित को पुलिस ने पकड़ा
प्रतापगढ़। कंधई पुलिस ने गोवध के मामले में फरार चल रहे वांछित परसनी निवासी अभय सिंह को रविवार की रात मनैतापुर के पास से पकड़ लिया। साेमवार को उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed