फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chairperson & members takes oath

शपथ के साथ लिया विकास का संकल्प

Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
chairperson & members takes oath
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बेल्हा के नवनिर्वाचित पहली महिला चेयरमैन प्रेमलता सिंह व 25 सभासदों को मंगलवार को शहीद उद्यान (कम्पनी गार्डेन) के भव्य पांडाल में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने दायित्वों को ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, मंत्री मोती सिंह के अलावा सांसद हरिवंश सिंह की मौजूदगी नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों ने विकास के प्रति लिए गए संकल्प को दुहराया।
कंपनी गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के बाद जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तीकरण के लिये ठोस पहल की है जिसके नतीजे सामने आने लगे है। उन्होंने पहली बार नगर पालिका परिषद बेल्हा की महिला अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है, वहीं प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र में विकास की उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रेमलता सिंह अपने दायित्वों का पूरी सजगता के साथ निर्वहन करेंगी। प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि  नगर पालिका परिषद बेल्हा की प्रथम नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष प्रेमलता सिंह की जीत संपूर्ण बेल्हा की जीत है। इसलिये बेल्हा के सम्पूर्ण विकास की जिम्मेदारी उनके और सभासदों पर आ गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से आश्वस्त किया कि नगर पालिका परिषद के विकास के जो भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्रेषित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री और मेरी स्वयं की जिम्मेदारी होगी कि उन प्रस्तावों को प्रदेश सरकार से पास करायेंगे। ताकि नगर पालिका परिषद बेल्हा का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद हरिवश सिंह ने कहा कि नगर पालिका के विकास के लिए वह सदैव तैयार हैं। अटल अमृत योजना के तहत 340 करोड़ रुपये विनियमित क्षेत्र की आबादी कम होने के कारण नहीं मिल पाए थे। अब नवनिर्वाचित चेयरपर्सन से नगरपालिका का दायरा बढ़वाकर केंद्र सरकार से यह योजना लाई जाएगी, जिससे नगर में विकास कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने भी प्रदेश सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि शहर के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि नगर निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित हम सभी का दायित्व है कि हम लोग नगर व जिले का सम्यक विकास कर सकें। समारोह में पूर्व विधायक व चेयरमैन नगर पालिका हरि प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, सांसद के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह राजू, पूर्व विधायक रामलखन यादव, ईओ नगर पालिका अवधेश यादव, नगर अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण शर्मा, अज्जू श्रीवास्तव, अजय सिंह, मलय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका में इन सभासदों ने ली शपथ
नगर पालिका में 25 सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सहोदरपुर पूर्वी से अभय कुमार, भैरोपुर से इमरान, सिविल लाइन से विनय, पठखौली से आरती सरोज,  पल्टन बाजार से मालती सिंह, पड़ाव से सिद्धार्थ सिंह, दहिलामऊ उत्तरी से श्रीनाथ यादव, तहसील वार्ड से सुशील कुमार, चिलबिला पश्चिमी से प्रदीप जायसवाल,  बलीपुर से उदयशंकर,  धर्मशाला से आशीष,  अजीतनगर से अनिल कुमार सिंह, मीराभवन से शीला, अचलपुर से आशुतोष, सहोदरपुर पश्चिमी से धर्मशील, चिलबिला पूर्वी से प्रेमा देवी, मकंदूगंज से ज्ञानेश मिश्र, दहिलामऊ दक्षिणी से वन्दना, टक्करगंज से छाया, विवेक नगर से सुशीला, अस्पताल वार्ड से मुहिब्बुल आरफीन, सदर बाजार से कुमकुम, महुली से दीपक कुमार, घोसियाना से शहनाज और बेगम वार्ड से मैहरून निशा को चेयरमैन प्रेमलता सिंह ने शपथ दिलाई।
उत्साहित रहे नवनिर्वाचित सभासद
नगर पालिका के नवनिर्वाचित सभासद शपथ ग्रहण के लिए खासे उत्साहित थे। सुबह से ही वे तैयारी में लगे थे। वे अपने साथ मोहल्ले के लोगों को भी लेकर गए। शपथ ग्रहण के लिए जाते समय एक सभासद के पति जुलूस के साथ कंपनी गार्डेन पहुंचे। सभासद कार में सवार थीं और पति देव समर्थकों के साथ नारेबाजी के बीच चल रहे थे। जिसे देख हर कोई दंग था। पुराने सभासद अकेले पहुंचे और शपथ ग्रहण किया।

भोजपुरी गायिका ने बांधा समा, ऐतिहासिक रहा शपथ ग्रहण
नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में भोजपुरी गायिका पारूल ने समा बांध दिया। चार बार नगर पालिका चेयरमैन की शपथ लेने वाले हरि प्रताप सिंह ने भी कभी इतने भव्य समारोह में शपथ नहीं लिया था। मंगलवार के दिन होने वाली शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य आयोजन किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed