फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sawan's storm with westerly winds

पछुआ हवाओं संग लगी सावन की झड़ी

Mon, 02 Aug 2021 01:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:27 AM IST
सार

महीने भर से तल्ख धूप के बीच उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को झमाझम बारिश ने राहत पहुंचाई। शनिवार को देर शाम से पछुआ हवाओं संग कभी रिमझिम तो कभी झमाझम लगातार 19 घंटे तक बारिश होती रही।

विज्ञापन
Sawan's storm with westerly winds
रविवार को हुई जोरदार बारिश से पल्टन बाजार में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

महीने भर से तल्ख धूप के बीच उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को झमाझम बारिश ने राहत पहुंचाई। शनिवार को देर शाम से पछुआ हवाओं संग कभी रिमझिम तो कभी झमाझम लगातार 19 घंटे तक बारिश होती रही। सावन के महीने में झमाझम बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा।
विज्ञापन


तापमान लुढ़कने से मौसम सुहाना हो गया। शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। जगह-जगह बारिश की वजह से पेड़ गिर गए। बिजली व्यवस्था आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मई व जून के मध्य चरण तक झमाझम बारिश हुई, मगर इसके बाद वातावरण में पश्चिमी हवाओं ने पैठ जमा ली। जुलाई माह में लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, मगर बादल रूठे रहे। आषाढ़ माह में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सप्ताह में झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। शनिवार की देर शाम पछुआ हवाओं संग झमाझम बारिश शुरू हो गई। रविवार को दोपहर तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। शहर से गांव तक चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शहर में बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। शहर के पल्टनबाजार, बेगम वार्ड, आजाद नगर, दहिलामऊ उत्तरी, शिवजीपुर, जोगापुर, विवेक नगर आदि मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा।

शहर में जिला अस्पताल की ओपीडी में जलभराव हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश धीमी हुई तो जलनिकासी के लिए लोगों ने मशक्कत की।
लॉकडाउन की वजह से शहर में दुकानें बंद थीं, मगर सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

41.1 मिमी हुई बारिश
सावन में मेघा मेहरबान हुए तो झमाझम बारिश हुई। 19 घंटे में कुल 41.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी और बारिश के आसार हैं।

रास्ते में गिरा पेड़, आवागमन में बाधित
गड़वारा। झमाझम बारिश से क्षेत्र के धरमपुर रोड़ पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ काटकर सड़क से हटाया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।

धान की फसल को मिली संजीवनी
शनिवार और रविवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों को चेहरे खिल उठे। रविवार को दिनभर किसान खेतों में पानी सहेजने में जुटे रहे। धान की फसल को बारिश से संजीवनी मिली है। बारिश न होने से धान की फसल सूख रही थी। इससे किसान परेशान थे।


रविवार भोर में झमाझम बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे। दोपहर बाद बारिश ठप होने के बाद किसान फावड़ा लेकर खेतों की तरफ चल दिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि फसलों के लिए बारिश संजीवनी के समान है। जिन लोगों ने अभी तक रोपाई नहीं की है, वे अब रोपाई कर सकेंगे।

मीरा भवन के समीप लालगंज रोड पर सगरा गांव में मुख्य मार्ग पर तेज बारिश व हवा से गिरे पेड़ को हटाते व?

मीरा भवन के समीप लालगंज रोड पर सगरा गांव में मुख्य मार्ग पर तेज बारिश व हवा से गिरे पेड़ को हटाते व?- फोटो : PRATAPGARH

 

गडवारा के धरमपुर रोड पर बारिश व तेज हवा से गिरे पेड़ को हटाते ग्रामीण। संवाद

गडवारा के धरमपुर रोड पर बारिश व तेज हवा से गिरे पेड़ को हटाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed