{"_id":"5962711b4f1c1ba46f8b4620","slug":"sawan-ka-mahina","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर उमड़ा कांवड़ियों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर उमड़ा कांवड़ियों का रेला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
सोमवार से शुरू हो रहे सावन मास में जलाभिषेक के लिए रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये और स्नानार्थी इलाहाबाद रवाना हुए। इस दौरान ऐसा लगा मानो पूरा स्टेशन परिसर गेरूआ रंग में रंगा हो। रविवार को गुरुपूर्णिमा होने के कारण शनिवार रात से ही ट्रेनों में स्नार्थियों के साथ कांवाड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे अन्य यात्री परेशान हो गए। प्रतापगढ़ से प्रयाग तक ट्रेनों में बोलबम का जयकारा गूंजता रहा। भीड़ नियंत्रित करने में रेल प्रशासन को पसीने छूट गए। जीआरपी और आरपीएफ ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को नियंत्रित किया।
गुरुपूर्णिमा पर स्नान करने वाले स्नानार्थियों की भारी भीड़ स्टेशन पर देर रात इकट्ठी हो गई। सोमवार से सावन लग रहा है। इसके चलते कांवाड़ियों का जत्था भी प्रयाग जल लेने के लिए रवाना होने लगा है। शनिवार की रात नौ बजे प्रयाग से फैजाबाद जाने वाली पैसेंजर में एकाएक भीड़ होने के बाद अन्य यात्री परेशान हो गए। भोलेनाथ को जलाभिषेक करने जाने वाले कांवड़ियों का जत्था सभी बोगियों सवार हो गया। इससे अन्य यात्रियों के चढ़ने और उतरने में दिक्कतें हो रही थीं। कई बुजुर्ग यात्री ट्रेन पर सवार नहीं हो पा रहे थे। इससे वे परेशान हो रहे। वहीं कांवाड़ियों का जत्था स्टेशन पर बोलबम का जयकारा लगाता रहा। आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह कांवाड़ियों को गेट से हटाकर अन्य यात्रियों को ट्रेन चढ़ाया। इसके बाद ट्रेन प्रयाग के लिए रवाना की गई।
ट्रेन में जगह न मिलने के कारण विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन पर कांवाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर में प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में कांवड़िये सवार हुए। ट्रेन विश्वनाथगंज पहुंची तो वहां भी कांवड़ियों की भीड़ लगी थी। कुछ कांवड़ियों ने बोगियों के गेट पर कब्जा जमा रखा था। इससे दूसरे कांवड़िये नहीं चढ़ सके। यात्रियों को भी बोगियों में चढ़ने में दिक्कतें हो रही थीं। इसे लेकर हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर में ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। जीआरपी एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। सुरक्षा पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।