{"_id":"649dd422dd69195c33087304","slug":"salary-of-two-bdo-and-veterinarian-withheld-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-982-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो बीडीओ और पशु चिकित्सक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो बीडीओ और पशु चिकित्सक का वेतन रोका
Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने गोआश्रय स्थलों में रहने वाले गोवंशों के लिए हरे चारे की बोआई न कराने पर बीडीओ मंगरौरा और शिवगढ़ के साथ पशु चिकित्साधिकारी के वेतन रोकने का निर्देश दिया है। बैठक से गायब बिहार ब्लॉक के बीडीओ और एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि गोवंशों के लिए हरे चारे की बोआई 33 हेक्टेयर में की गई है, जो संतोषजनक नहीं है। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि जहां-जहां चारे की बोआई नहीं कराई गई, वहां तत्काल कराएं।
गोआश्रय स्थल सराय भीमसेन, चंदी गोविंदपुर, सांगापट्टी में हरे चारे की बोआई न किए जाने पर वेतन रोकने को कहा। बैठक में डीडीओ ओपी मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर बिरजू सिंह यादव मौजूद रहे।