फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sadar Tehsil... The only water cooler is broken, the water from the hand pump is dirty.

Pratapgarh News: सदर तहसील... इकलौता वाटर कूलर खराब, हैंडपंप का पानी गंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sadar Tehsil... The only water cooler is broken, the water from the hand pump is dirty.
गर्मी में शहर स्थित सदर तहसील में लगा इकलौता वाटर कूलर महीनों से खराब है। जबकि हैंडपंप भी गंदा पानी दे रहा है। पानी की टंकी में भी पानी नहीं रहता। इससे परिसर में आने वाले करीब एक हजार लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सदर तहसील परिसर की पड़ताल में पेयजल के इंतजाम बदहाल मिले। सदर तहसील में हर दिन औसतन 250 अधिवक्ता व करीब आठ सौ वादकारी मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में अधिवक्ताओं के बैठने वाली जगह के समीप कुछ जगहों पर 20 लीटर का आरओ वाटर रखा मिला। अधिवक्ताओं ने बताया कि वह खुद अपने पैसे से आरओ वाटर मंगवाते हैं। वादकारी दुकान से बोतल बंद पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाते हैं। अधिवक्ताओं ने समस्या को लेकर कई बार तहसील प्रशासन से मांग की लेकिन पीने के पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। वाटर कूलर खराब है। हैंडपंप का पानी भी गंदा है। दुकान से बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ा। - वीरू, वादकारी पूरे केशव राय
.......
सदर तहसील में पीने के पानी की समस्या है। हैंडपंप, पानी की टंकी व वाटर कूलर बेकार हैं। दुकान से 20 लीटर आरओ वाटर खरीद कर गला तर करना पड़ता है। -धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अधिवक्ता सदर
..........
सदर तहसील में पीने की पानी की किल्लत को लेकर कई बार अफसरों से शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी में अधिवक्ता और वादकारी पेयजल नहीं मिलने से परेशान होते हैं। - अजय सिंह, महामंत्री बार एसोसिएशन पुरातन सदर

............
वर्जन:-
तहसील परिसर में पीने की पानी की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा। नया वाटर कूलर भी लगवाया जाएगा। हैंडपंप व पानी की टंकी को भी दुरुस्त कराया जाएगा। - अनुष्का शर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed