फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sadar seat stuck in backward fighting

पिछड़ी जाति पर सपा, बसपा व अदएस ने चला दांव

Mon, 30 Sep 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sadar seat stuck in backward fighting
सदर विधानसभा के उपचुनाव में पिछड़ी जाति के मतदाताओं को साधने के लिए बसपा, सपा के बाद अब भाजपा-अद एस गठबंधन ने भी पिछड़ी जाति का ही कार्ड खेला है। रविवार देर रात तक भाजपा और अद नेताओं के बीच प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची होती रही।
विज्ञापन

बाद में अंतत: भाजपा के जिला मंत्री रहे राजकुमार पाल के नाम पर मुहर लगी। एकमात्र कांग्रेस ने सवर्ण प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा की भौगोलिक स्थिति बदल गई थी। इसके पहले मानधाता विकासखंड व शहर सदर विधानसभा में शामिल हुआ करता था। नए परिसीमन के बाद सदर विधानसभा में मंगरौरा विकासखंड के साथ ही संडवाचंद्रिका क्षेत्र के कई गांव शामिल हो गए। नई विधानसभा में पिछड़ी जाति के मतदाताओं की बाहुल्यता है।
विज्ञापन

2012 के चुनाव में सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना बसपा व भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देकर विधायक निर्वाचित हुए। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना को प्रत्याशी बनाया था। जबकि भाजपा व अपना दल एस ने संगमलाल गुप्ता पर भरोसा जताया था। पिछड़ी जाति के प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने सपा प्रत्याशी को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगमलाल के सांसद चुने जाने के बाद सदर विधानसभा उपचुनाव में बसपा ने पिछड़ी जाति के मतदाताओं के भरोसे मैदान मारने के लिए रणजीत सिंह पटेल, सपा ने बृजेश पटेल और भाजपा-अदएस गठबंधन ने भी पिछड़ी जाति के बूते मैदान मारने के लिए राजकुमार पाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

जबकि कांग्रेस ने युवा नेता नीरज त्रिपाठी को सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। फिलहाल तीनों प्रमुख दलों द्वारा पिछड़ी जाति का प्रत्याशी उतारने को लेकर मतदाता भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed