{"_id":"5be72a8fbdec2269827d53f2","slug":"sadak-hadse-me-5-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर स्थित महुली गांव के पास शनिवार को आमने-सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
नगर कोतवाली के विक्रमपुर निवासी श्याम सिंह (20) अपने साथी शालू (23) व पारा हमीदपुर अंतू निवासी अंकित सिंह (21) के साथ बाइक से बुआ के घर रखहा गया था। तीनों शनिवार देर शाम घर लौट रहे थे। महुली के समीप सामने से आई अनियंत्रित बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार कंधई के पूरे देवजानी निवासी रिजवान अहमद (21) व भदौना निवासी अरसद (17) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिक्त्सिकों ने अंकित का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। बाकी लोगों की हालत नाजुक बताकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।