फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus in Tehsil by angry lawyers due to incidents of theft

Pratapgarh News: चोरी की घटनाओं से नाराज अधिवक्ताओं का तहसील में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Tehsil by angry lawyers due to incidents of theft
इलाके में चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम रहने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ वकीलों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह व महामंत्री सूर्यकांत निराला की अगुवाई में वकीलों ने डीएम को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाने के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से चोरी की घटनाएं लगातार होने से लोगों में भय व्याप्त हो गया। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर केस दर्ज तक दर्ज नहीं किया जाता।
अधिवक्ताओं ने दो टूक कहा कि यदि चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगी औरा चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो वे मजबूरन आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन के माध्यम से सांगीपुर में संचालित चकबंदी कार्यालय को तहसील लाने, लेखपालों की तहसील में गैरहाजिरी से काश्तकारों को हो रही परेशानी, नहरों में पानी न आने की समस्या के निस्तारण की मांग भी उठाई गई। यहां पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल, दिनेश मिश्र, बीडी पटेल, संतोष पांडेय, सुशील शुक्ल, मस्तराम पाल, रामलगन यादव, नामवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







दो घरों से लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर, पुलिस के हाथ खाली
कोतवाली इलाके में चोरी की दो घटनाओं से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच में चोरों का सुराग नहीं लग सका। पीडि़त की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे अनिरुद्ध ओझा का पुरवा निवासी सरिता तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कुछ दिनों पहले वह मायके गई थी। शुक्रवार की शाम वह ससुराल पहुंची तो घर के मेन गेट की कुंडी कटी थी। घर से 10 हजार नकदी समेत अंगूठी, कान के टप्स समेत गहने व कपड़े गायब थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों को सुराग नहीं लगा।
कोतवाली के सांगीपुर वार्ड में नीरज सरोज के घर से भी चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे उसकी बहन के जेवरात भी उड़ा दिए। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


घर में घुसे चोरों ने तीस हजार नकदी व जेवर उड़ाया
पीछे के रास्ते घर में घुसे चोरों ने शुक्रवार की रात लाखों के जेवर व 30 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उदयपुर थाना क्षेत्र के भैयापुर निवासी संगीता सिंह के परिजन गर्मी के चलते घर से बाहर सो रहे थे। मौका देखकर चोर घर में पीछे के रास्ते घुसे और अलमारी, कमरों का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed