{"_id":"5fea35088ebc3e410e78cd52","slug":"rs-24-lakh-recovery-from-two-vdos-of-laxmanpur-pratapgarh-news-ald295243314","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मणपुर के दो वीडीओ से होगी 24 लाख रुपये की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मणपुर के दो वीडीओ से होगी 24 लाख रुपये की रिकवरी
Tue, 29 Dec 2020 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 24 lakh recovery from two VDOs of Laxmanpur
प्रधानों के खाते से अलग होते ही रुपये की बंदरबांट करने वाले वीडीओ पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। लक्ष्मणपुर विकास खंड के धनसारी और जेठवारा में शौचालय के रुपये को हजम करने वाले वीडीओ से 23.82 लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी। डीपीआरओ ने शौचालय निर्माण में खेल करने वाले 12 कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
जिले के लक्ष्मणपुर विकास खंड की जेठवारा ग्राम पंचायत में 193 शौचालयों का निर्माण ही नहीं कराया गया है। जबकि बैंक से रुपये निकाल कर प्रधान और सचिव ने बंदरबांट कर लिया है।
डीपीआरओ ने जांच रिपोर्ट मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी ध्रुव कुमार जायसवाल से 11.58 लाख रुपये की रिकवरी का आदेेेश जारी किया है। उधर, लक्ष्मणपुर विकास खंड की धनसारी ग्राम पंचायत में 204 शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया है और खाते से रुपये निकल गए हैं। इस गांव में तैनात वीडीओ अमित विक्रम सिंह से 12.24 लाख रुपये रिकवरी का पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
दोनों ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधान भी बराबर के दोषी हैं, इसलिए दोनों प्रधानों से भी रकम की वसूली की जाएगी। विभागीय अधिकारी मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारी कर रहे हैं।
इधर, जिलेभर में शौचालयों की जांच में अनियमितता मिलने पर डीपीआरओ ने लक्ष्मणपुर के प्रभारी एडीओ पंचायत देवराज पांडेय, आशापाल, अमित विक्रम सिंह, ध्रुव कुमार जायसवाल, लालगंज ब्लाक के राजेश कुमार तिवारी, कौशलेंद्र कुमार, रामपुर संग्रामगढ़ के अरुण कुमार सरोज, सुशील कुमार जायसवाल गौरा ब्लाक के सुभाष पटेल, शीला देवी, अजय कुमार और रामदुलारे पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
शौचालय में घपला करने वाले किसी भी कर्मचारी को नहीं बख्शा जाएगा। अभी लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों के मामले लंबित हैं। उनकी गहनता से जांच कराई जा रही है, जो लोग दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
रविशंकर द्विवेदी, डीपीआरओ