फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Robbery and bike stealing gang caught

पकड़ा गया लूट व बाइक चुराने वाले गिरोह

Thu, 08 Jul 2021 07:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Robbery and bike stealing gang caught
राहगीरों से मोबाइल लूटने व बाइक चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो बदमाश भाग निकले। उनके पास से चोरी की आठ बाइक व लूट के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मानधाता पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली कि लूट व बाइक चुराने वाले गिरोह के सदस्य मिश्रपुर से मानधाता की ओर जा रहे हैं। उन्होंने चोरी की बाइकें बेचने के लिए किसी को बुलाया है। इस पर मानधाता पुलिस बहरिया पुलिया के पास छिपकर बदमाशों का इंतजार करने लगी। चार बाइक पर सवार आठ बदमाशों को पुलिस ने पुलिया के पास रोक लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन

अंधेरे में पुलिस ने घेराबंदी कर छह बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस संग चोरी की चार बाइक व राहगीरों से लूटे पांच मोबाइल बरामद किए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए रवि पांडेय व महेंद्र रजक ने बताया कि उनका बाइक चोरी करने का गिरोह है। बाइक चोरी करने के साथ ही राहगीरों से मोबाइल भी लूटते हैं। बाइक चुराकर उनके नंबर प्लेट व इंजन बदल कर बेच देते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार और बाइकें बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए महेंद्र रजक उर्फ नंचू निवासी बड़ा पुरवा थाना कोतवाली नगर, रवि पांडेय उर्फ कौशलेंद्र निवासी उड़ीडीह थाना मानधाता, संदीप कुमार पाल निवासी ग्राम बेलखरी, राहुल विश्वकर्मा निवासी ग्राम बेलखरी थाना मानधाता, अमन मिश्रा उर्फ आषुतोष मिश्रा निवासी बालापुर जेठवारा, इंदल कुमार सरोज निवासी शोभीपुर मानधाता को पुलिस ने जेल भेज दिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस से बचकर भागने वाले अमन सिंह निवासी बैसन का पुरवा व सुभाष रजक निवासी शोभीपुर थाना मानधाता हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। गिरोह के सभी सदस्यों को चिह्नित कर लिया गया है। इस गिरोह से जुड़े बदमाश प्रयागराज, कौशांबी और जौनपुर से भी बाइक चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed