फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways workers had to face trouble in operating the bus due to non-availability of diesel

डीजल न मिलने के कारण बस के संचालन में रोडवेज कर्मियों को झेलनी पड़ी मुसीबत

Wed, 20 Apr 2022 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers had to face trouble in operating the bus due to non-availability of diesel
Roadways workers had to face trouble in operating the bus due to non-availability of diesel
पंप से डीजल न मिलने के कारण मंगलवार को दोपहर बाद रोडवेज बसों के पहिये थम गए। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मजबूरी में उन्हें प्राइवेट बसों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में स्थित पंप से डीजल महंगा मिलने के कारण शासन ने रोडवेज बसों में डीजल भरवाने के लिए एआरएम को प्राइवेट पंप चिह्नित करने के लिए निर्देश दिया था। इस पर एआरएम पीके कटिहार ने मीराभवन स्थित एक पंप को चिह्नित किया था। रोडवेज के एक कर्मचारी ने बताया कि बीते सप्ताह भर से डीजल को लेकर हर दिन दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

बार-बार इसकी शिकायत एआरएम से की जा रही थी, मगर वे ध्यान नहीं दे रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद पंप से रोडवेज बसों को डीजल की आपूर्ति नहीं की गई। इससे दर्जनभर से अधिक बसें डिपो में खड़ी रह गईं। दूरदराज जाने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह स्टेशन मास्टर ने उन्हें समझाकर शांत कराया। अनुबंधित बसों से यात्रियों को प्रयागराज और लखनऊ भेजा गया। एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक पंप पर डीजल टैंकर नहीं आ पाया था। इसके चलते डीजल नहीं मिल सका। इससे दिक्कत हुई है। जल्द ही किसी दूसरे पंप को भी अटैच किया जाएगा।

फोरमैन का लालगंज डिपो में तबादला
लंबे समय से प्रतापगढ़ डिपो में जमे फोरमैन का तबादला लालगंज डिपो में हो गया है। मॉडल बस स्टैंड प्रतापगढ़ में फोरमैन एसपी सिंह लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिसर के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार से अनशन की चेतावनी दी थी। इस पर एआरएम ने फोनमैना का तबादला लालगंज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed