फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   roadway lunch the women helpline damini

महिला यात्रियों की मदद के लिए रोडवेज शुरू करेगा दामिनी हेल्पलाइन

Fri, 03 Jan 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
roadway lunch the women helpline damini
प्रतापगढ़। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सफर के दौरान उन्हें होने वाले परेशानियों को देखते हुए रोडवेज ने दामिनी हेल्प लाइन सेवा शुरू की है। इसके लिए प्रतापगढ़ डिपो में दो महिला कर्मचारियों की तैनाती हुई है। महिला यात्रियों को बसों में किसी भी तरह की दिक्क्त होने पर तुरंत सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज बस में सफर करने के लिए महिला यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी होगी। यदि चालक बस चलाते समय उल्टे-सीधे गाने बजा रहा है, परिचालक टिकट नहीं दे रहा है, महिला यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है या बगल में बैठे यात्री छींटाकशी कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बसों में लिखे दामिनी हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर काल कर या फिर व्हाट्सएप के जरिए महिलाएं तुरंत इसकी शिकायत कर सकती हैं। प्रतापगढ़ डिपो में बने कंट्रोलरूम में तैनात महिला कर्मचारी तत्काल मदद करेंगी। चालक और परिचालक की यदि कमी पाई जाती है तो उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएग। महिला यात्री को यदि कोई मनचला परेशान करता है तो कंट्रोल में बैठने वाली महिलाकर्मी कर्मी चालक से बात कर तत्काल बस स्थानीय थाने के पास रुकवा लेंगी। यहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महिला से तहरीर दिलाई जाएगी। विभाग का कहना है कि बस की हर सीट के बगल और खिड़की के ऊपर दामिनी हेल्प लाइन कॉलिंग एवं व्हाट्सप नंबर 8114277777 लिखा होगा। शासन के आदेश के बाद परिवहन निगम के साथ ही अनुबंधित बसों में दामिनी हेल्प लाइन नंबर अंकित कराने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। दो महिला कर्मचारियों को बैठाया जा रहा है। महिला यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह दामिनी हेल्प लाइन पर शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रीराम भारतीय, एआरएम, प्रतापगढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed