{"_id":"5f0a0c868ebc3e639103fa11","slug":"roads-were-listened-to-due-to-strictness-police-vehicles-were-tearing-up-the-silence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सख्ती के चलते सूनी रहीं सड़कें, सन्नाटा चीर रही थीं पुलिस की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के चलते सूनी रहीं सड़कें, सन्नाटा चीर रही थीं पुलिस की गाड़ियां
Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को जिले में सबकुछ बंद रहा। आवागमन पूरी तरह ठप रहा, तो शहर और गांव के बाजार बंद थे। शहर में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार की मौजूदगी के चलते पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिनभर डंडा पटकती रही। नगर कोतवाली की पुलिस ने सुबह से ही लाउड स्पीकर से प्रसारित करना शुरू कर दिया था कि अगर किसी की दुकान खुली मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। शनिवार को पहले हुए लॉकडाउन से भी ज्यादा सख्ती बरती गई।
सब्जी और दूध की दुकानें भी नहीं खुलीं
शनिवार को लॉकडाउन को लेकर बरती गई सख्ती के चलते सब्जी और दूध की दुकानें भी नहीं खुलीं। इसके पूर्व लॉकडाउन के दौरान सब्जी, किराना, दूध और फल की दुकानों को कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई थी, मगर शनिवार को एक भी दुकान नहीं खुली।पेट्रोलपंप और मेडिकल स्टोरों पर रहा सन्नाटा
शनिवार को पेट्रोलपंप और मेडिकल स्टोर आवश्यक सेवाओं में होने के कारण खुले रहे, मगर आवागमन बंद होने से कोई ग्राहक नहीं पहुंचा। जिला अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों पर दिनभर भीड़ लगी रहती थी। दुकानदारों के पास दवाएं देने का समय नहीं रहता था, मगर शनिवार को दुकानों पर ग्राहक ही नहीं दिख रहे थे।
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन
- फोटो : pratagarh
कैंप कार्यालय से जानकारी लेते रहे डीएम
लॉकडाउन की सफलता की जानकारी डीएम डा. रुपेश कुमार कैंप कार्यालय से लेते रहे। कर्मचारियों को शहर भेजकर गोपनीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति के बारे में पता करते रहे। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते दिनभर चाय-पान तक की दुकानें नहीं खुलने पाईं।जिले की सीमा पर हुई नाकेबंदी
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हाइवे पर जिले की सीमा पर फोर्स की तैनाती की गई थी। शहर की ओर आने और जाने वाले लोगों से पूछताछ हो रही थी। पुलिस ने उचित कारण नहीं बताने पर अधिकांश बाइक सवारों का चालान भी किया। हालांकि आनलाइन चालान होने से राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन
- फोटो : pratagarh
कैंप कार्यालय से जानकारी लेते रहे डीएम
लॉकडाउन की सफलता की जानकारी डीएम डा. रुपेश कुमार कैंप कार्यालय से लेते रहे। कर्मचारियों को शहर भेजकर गोपनीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति के बारे में पता करते रहे। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते दिनभर चाय-पान तक की दुकानें नहीं खुलने पाईं।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन
- फोटो : pratapgarh