फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Updates : डिप्टी सीएम केशव और चायल विधायक के परिजनों समेत 19 मिले पॉजिटिव

Sat, 11 Jul 2020 08:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Corona Updates: 19 positives including relatives of Deputy CM Keshav and Chail MLA
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण ने दोआबा में रफ्तार पकड़ ली है। यहां शनिवार को एकमुश्त 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें डिप्टी सीएम के बड़े भाई की बेटी-दामाद समेत सिराथू के छह लोग और चायल विधायक की भाभी व नौकर समेत तीन लोग शामिल हैं।



सर्वाधिक आठ पॉजिटिव मनौरी बाजार के मिले हैं। प्रशासन ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर संक्रमितों के रिहायसी इलाके में बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के साथ ही नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग का शुरू करा दिया गया है।

Corona Updates: 19 positives including relatives of Deputy CM Keshav and Chail MLA
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शनिवार को लैब से आई 149 संदिग्धों की रिपोर्ट में जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 19 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें छह संक्रमित डिप्टी सीएम केशव मौर्या के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  डिप्टी सीएम के बड़े भाई की सिराथू में रहने वाली दो बेटियां, एक दामाद, एक वर्षीय बच्ची, ड्राइवर व एक अन्य वृद्घ महिला शामिल हैं।

Corona Updates: 19 positives including relatives of Deputy CM Keshav and Chail MLA
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि हफ्ते भर पहले बालू का कारोबार करने वाला इनका एक पड़ोसी संक्रमित मिला था। उसके बाद इन सभी का छह जुलाई को स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया था। संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से शनिवार को आई रिपोर्ट में सभी लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी तरह चायल विधायक का एक भतीजा शुक्रवार को संक्रमित मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Updates: 19 positives including relatives of Deputy CM Keshav and Chail MLA
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद शनिवार को विधायक के पूरे परिवार और घर में रहने वाले नौकर की जिला अस्पताल लाकर ट्रूनेट जांच कराई गई। इसमें विधायक की भाभी और एक नौकर पॉजिटिव निकले। पिता और बड़े भाई की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसी कस्बे का एक अन्य युवक भी संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
Corona Updates: 19 positives including relatives of Deputy CM Keshav and Chail MLA
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके अलावा मनौरी क्षेत्र के एक साथ आठ लोग संक्रमित मिले हैं। ये सभी हफ्ते भर पहले संक्रमित मिले समाजसेवी के संपर्क में आए थे। मंझनपुर व कौशाम्बी क्षेत्र के भी एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आते ही डीएम के निर्देश पर टीम-11 को अलर्ट कर दिया।

सीएमओ ने सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वाले परिजनों और पड़ोसियों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू करा दिया है। इलाकाई पुलिस ने बैरिकेटिंग कर कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया। नगर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed