फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roads turned red with blood, four including a child died within 15 hours

Pratapgarh News: खून से लाल हुईं सड़कें, 15 घंटे के भीतर बालक समेत चार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roads turned red with blood, four including a child died within 15 hours
जिले में 15 घंटे के भीतर सड़कें खून से लाल होती रहीं। हादसों में बालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव से लिपटकर रोते रहे। बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शख रखकर जाम लगाया। हालांकि पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त करने को राजी हो गए।
विज्ञापन



मैजिक की टक्कर से घायल बेटे ने पिता की गोद में तोड़ा दम, लगाया जाम
हीरागंज। महेशगंज के अचकवापुर मजरे पुरवारा निवासी हरी लाल यादव ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी 16 वर्षीय साली अंजलि के बार-बार कहने पर अपने 12 वर्षीय बेेटे आदित्य यादव को साथ लेकर पत्नी के ननिहाल महेशगंज के श्रीपुर अरिहारी निवासी प्यारेलाल के घर गया। जहां थोड़ी देर रुकने के बाद वह से करीब 12 बजे घर के लिए बाइक से निकले। अपने गांव से करीब दो सौ मीटर दूर हरीलाल ने लघुशंका के लिए अपनी बाइक रोक दी। वह बाइक के करीब बेटे व साली को खड़ाकर खेत की ओर चला गया। इसी बीच तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे आदित्य व अंजली को टक्कर मार दी। चीख सुनकर हरीलाल भागकर पहुंचा। वह घायल बेटे को गोद में लेकर अस्पताल जाने की मदद आसपास के लोगों से मांगता रहा। इस बीच बेटे ने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते पहुंचे। घायल अंजली को उपचार के लिए अस्पताल भेला। मृतक आदित्य का शव झींगुर - जलेसरगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही महेशगंज थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने लगे। करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से हरीलाल उसकी पत्नी मंजू देवी, दोनों बहनें समेत परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन




पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बुजुर्ग की हालत गंभीर
रानीगंज। थाना क्षेत्र के रस्तीपुर के हीरालाल का बेटा मनोज प्रजापति (35) रविवार को बाइक लेकर किसी काम से प्रतापगढ़ शहर गया था। साथ में बाबू पट्टी के जंगीलाल (61) भी थे। शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। राजापुर के पास सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से दोनों बाइक समेत गिर पड़े। टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते ट्राॅमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई ,खाना बनाने वाले बावर्ची की मौत
पट्टी। जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आनापुर पड़री निवासी 53 वर्षीय रामचंद्र वर्मा शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता था। शनिवार को वह रिश्तेदारी पट्टी कोतवाली के पहाड़ा मुरार पट्टी निवासी रामजस पटेल के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाने अपने दो साथियों के साथ आया था। शनिवार की देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। आमी सराय के करीब नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से पट्टी ले जाया गया। हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हृदय नारायण एवं शिव शंकर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक के तीन बच्चे प्रीती, जयसिंह पटेल, नीतू पटेल हैं। पत्नी राजकुमारी का रो रो कर बुरा हाल है।

स्कार्पियो की टक्कर से बेटी की मौत, पिता घायल
बाघराय। कुंडा कोतवाली के अल्कीकापुरवा ताजपुर सरियावां निवासी 55 वर्षीय दिलीप सरोज रविवार को अपनी 24 वर्षीय पुत्री मंजूदेवी को बाइक से ससुराल पहुंचाने लोसनापुर आ रहे थे। छेऊंगा नहर के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। टक्कर लगने से मंजू की मौत हो गई। दिलीप घायल हो गए। डाक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed