फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   road accident near chalrauta

अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से दो शिक्षकों की गई जान

Fri, 08 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
road accident near chalrauta
crime
जौनपुर-लखनऊ हाइवे पर स्थित फतनपुर थाना क्षेत्र के चलरौटा गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे अनियंत्रित डाला मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई। हेलमेट न पहनने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिक्ष्‍ाक यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन कर शहर से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के बसिरहा गांव निवासी राकेश दूबे उर्फ मुन्ना (35) पुत्र श्रीकांत व हरिपालमऊ निवासी विजय शंकर मिश्र (55) रामसूरत इंटर कॉलेज सिलौधी रानीगंज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। इन दिनों दोनों लोगों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन में लगी थी। आस-पास के गांव के होने के कारण दोनों एक ही बाइक से शहर स्थित केपी कॉलेज में बोर्ड की कॉपियां चेक करने के लिए आते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार की देर शाम कॉपी जांच करके दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक फतनपुर थाना के चलरौटा गांव के पास पहुंची कि बादशाहपुर से प्रतापगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार डाला मैजिक ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनों शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा      हो गई। शिक्षकों के मोबाइल भी टूट गए थे। लोगों ने किसी तरह उसमें सिम निकालकर दूसरे मोबाइल   में लगाने के बाद घरवालों के साथ पुलिस को जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर, दुर्घटना के बाद चालक मैजिक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed