{"_id":"5751c6f94f1c1b2438109b0e","slug":"road-accident-in-jagapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा/घुइसरनाथ धाम महेशगंज के जगापुर में बेकाबू ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार कॉलेज के अनुचर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। शुक्रवार भोर में शौच के लिए गए लोगों ने क्षतिग्रस्त कार देखी। कार में फंसे अनुचर को बाहर निकाला और लोगों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव निवासी अशोक पाल (28) पुत्र जियालाल पाल टिकरिया बुजुर्ग स्थित शमशेर जनता इंटर कॉलेज में अनुचर के पद पर तैनात था। वह गुरुवार की देर शाम कालेज के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह पिंटू की गाड़ी लेकर अपने किसी परिचित को छोड़ने के लिए मुख्यालय गया था। शहर लौटते समय महेशगंज के जगापुर गांव के पास अज्ञात ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते हुए सड़क से काफी दूर चली गई। रात का समय होने के कारण किसी की नजर कार पर नहीं पड़ी। शुक्रवार भोर में कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कार देखी और गाड़ी के बाहर आधा लटके युवक को देखा। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से युवक को कुंडा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर सुबह होने पर गाड़ी से पहचान के बाद कॉलेज व परिवार के लोगोें को घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई लक्ष्मीपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्क चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं सांगीपुर थाना क्षेत्र के घुइसरनाथ धाम निवासी सोनू (20) पुत्र रामप्यारे बाइक से शुक्रवार को कहीं जाने के लिए निकला था। पश्चिम देऊम गांव के समीप उसी गांव का रज्जन सरोज आटो लेकर आ रहा था। लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर बाइक व आटो में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पलट कर घायल हो गया, जबकि आटो खड्ड में पलट गई जिससे चालक रज्जन भी चोटिल हो गया। दोनाें घायलों को सांगीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।