फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Revenue inspector accuses him of racial malice and overwork

राजस्व निरीक्षक ने जातीय द्वेष और अधिक काम लिए जाने का आरोप लगा दिया इस्तीफा

Mon, 07 Oct 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector accuses him of racial malice and overwork
जातीय द्वेष और अधिक कार्य लिए जाने का आरोप लगाते हुए राजस्व निरीक्षक कार्यालय ने खुद को कार्य करने में अक्षम बताते हुए तहसीलदार को इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से तहसील में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। घटना के बाद से उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील में राजस्व निरीक्षक कार्यालय अमृतलाल ने शनिवार को तहसीलदार को कार्यमुक्ति का पत्र देेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उनका स्थानांतरण राजस्व निरीक्षक क्षेत्रीय के लिए हुआ था। बावजूद इसके उन्हें जातीय द्वेष के कारण राजस्व निरीक्षक कार्यालय बना दिया गया है।
विज्ञापन

कहा है कि नायब तहसीलदार कुंडा पेशकार/रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यभार के साथ ही निर्वाचन कार्य विधानसभा बाबागंज एवं दैवीय आपदा संबंधी जैसे महत्वपूर्ण कार्य एक साथ लिए जाते हैं। इसके साथ ही रात में भी काम लिया जाता है। इससे वह मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो गए हैं। उनके साथ ही पत्नी की भी तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते वह अपने पद पर काम करने में अक्षम हैं। इससे आवश्यक निवृत्ति के तहत उन्हें पदभार से मुक्त किया जाए। इस बारे में तहसीलदार राम जनम का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया गया है। बीमारी के बारे में बताया था। उसी के लिए पत्र दिया है। काम ज्यादा कहने की बात गलत है। काम तो सभी को करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed