फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Report filed on the school manager who beat up the girl student

छात्रा की पिटाई करने वाले कालेज प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report filed on the school manager who beat up the girl student
crime
विलंब से कॉलेज आने पर छात्रा की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रबंधक की पिटाई से छात्रा कॉलेज परिसर में ही बेहोश हो गई थी। लालगंज कोतवाली के लीलापुर रमेश नगर स्थित ब्राम्ही बालिका विद्यालय में मिसिरपुर की रहने वाली छात्रा खुशी विश्वकर्मा कक्षा बारह में पढ़ती है।
विज्ञापन

बुधवार को वह कॉलेज विलंब से पहुंची। आरोप है कि इससे नाराज कॉलेज के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने मैदान में ही उसे डंडे से पीटा। जिससे वह बेहोश हो गई। यह भी धमकाया कि कॉलेज में ही उसे ट्यूशन पढ़ना है। जिसके बाद वह सहमी हुई घर चली गई। परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता जसवंत की तहरीर पर कॉलेज प्रबंधक बृजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से कॉलेज की छात्राएं सहमी हुई हैं। लालगंज कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed