फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rath Yatras going to Ayodhya will be welcomed in tricolor lights

Pratapgarh News: तिरंगा रोशनी में होगा अयोध्या जाने वाली रथ यात्राओं का स्वागत

Mon, 08 Jan 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatras going to Ayodhya will be welcomed in tricolor lights
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाली रथ यात्राओं व रामभक्तों का शहर की सीमा में जोरदार स्वागत की तैयारी है। सीमा पर जहां तिरंगा रोशनी के बीच स्वागत द्वार पर फूलों की वर्षा होगी।
विज्ञापन

वहीं रामवनगमन मार्ग से लेकर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भी रामभक्तों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद तेजी से चल रही है। आठ दिनों तक जिले का माहौल राममय बनाने के लिए अफसरों ने पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन

चित्रकूट से लेकर प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले रामभक्तों तथा पादुका यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 14 से लेकर 22 जनवरी तक उत्सव के रूप में मनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को मुख्य मार्गों पर साफ -सफाई, अतिक्रमण, प्रकाश, पानी समेत शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि रामभक्तों के ठहरने के लिए हादीहाल में इंतजाम किया गया है। जोगापुर से लेकर सोनावां तक बिजली के खंभे में तिरंगा रोशनी लगाई जाएगी। शहर की सीमा तथा चौक घंटाघर में स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
मार्गों पर पड़ने वाले सरकारी भवन, पेट्रोल पंप, ढाबों तथा होटलों में भी प्रबंध किए जा रहे हैं। होर्डिंग व बैनर भी हटाए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि अयोध्या जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका प्रबंध कराया जा रहा है।


15 फिट तक हटाया जाएगा अतिक्रमण
अयोध्या जाने के लिए जिले के दो मार्गों से रामभक्तों के आने-जाने का सिलसिला रहेगा। रामभक्त जिले की सीमा देल्हूपुर से लेकर कोहड़ौर और रामवनगमन मार्ग पर कटरागुलाब सिंह, जेठवारा, मोहनगंज, सुखपालनगर से कटरा चौराहा, विकास भवन से कोहड़ौर जाने वाले राजमार्ग पर पहुंचेंगे। इन रास्तों पर 15 फिट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।


24 घंटे संचालित होंगे अस्पताल
निर्धारित मार्ग पर पड़ने वाले अस्पतालों को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। वहां लोगों के इलाज का पूरा प्रबंध रहेगा ताकि जरूरत पड़ने पर रामभक्तों को भर्ती कर उपचार भी किया जा सके।



खुशियां नजर आएं इसलिए सड़क किनारे घरों की सफाई के लिए करेंगे प्रेरित
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां जिले में नजर आएं और बाहर से आने वाले लोगों को इसकी अनुभूति हो सके, इसके लिए इन रास्तों पर पड़ने वाले मकानों के स्वामियों को घर की सफाई तथा पेंटिंग कराने के लिए भी अफसर प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed