{"_id":"652d59ecfc6333415d0e5ec4","slug":"rape-of-a-married-woman-on-the-pretext-of-marriage-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-6013-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म
Mon, 16 Oct 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली इलाके की एक विवाहिता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये जौनपुर के रहने वाले युवक ने दोस्ती कर दगा दे दिया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक वर्ष बीतने पर जब विवाहिता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे बुलाकर मारा पीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
दुष्कर्म का शिकार विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाहिता को इसकी जानकारी हुई तो उसने युवक से बात की। युवक ने उसे मिलने के लिए उड़ैयाडीह बाजार बुलाया। आरोप है कि युवक ने उससे बात करने के बजाय एक बार फिर दुष्कर्म किया। उसने शादी की बात की तो वह उसे पीटने लगा।
बाजार में महिला की पिटाई होती देख मौके पर जुट भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण कुमार उर्फ पंकज यादव निवासी चंदापुरवा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।